POLITICS; मोदी की फोटो वाले महतारी वंदन योजना में जो महिलाएं पात्र थी वे अब अपात्र कैसे हो गई ?

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने महतारी वंदन योजना अंतिम सूची से लाखों पात्र महिलाओं के नाम गायब होने पर सवाल खड़ा किया? विधानसभा चुनाव के दौरान लाखों महिलाओं से घर-घर जाकर मोदी की फोटो वाली महतारी वंदन योजना की गारंटी वाला फार्म भरवाया गया अब उन्ही महिलाओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की फोटो वाली फॉर्म भरने पर अपात्र घोषित कर दिया गया है। इसका मतलब यह माना जाये कि मोदी की गारंटी खत्म हो गई है?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार प्रदेश के शत प्रतिशत महिलाओं को 1000 रु महीना देने से बचने के लिए महतारी वंदन योजना में अनेक नियम शर्ते लागू की है और नियम शर्तों को लागू करके प्रदेश के मातृ शक्तियों को इस योजना से वंचित की है। भाजपा का काम सिर्फ धोखा देना है।

लोकसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा ने प्रदेश और देश की जनता से अनेक वादे किए थे जिसमें अभी रत्ती भर भी काम नहीं हुआ है। प्रदेश में सरकार बनने के बाद मोदी के गारंटी के नाम से भाजपा सिर्फ विज्ञापन बाजी कर रही है। प्रदेश की महिलाये भाजपा के इस वादा खिलाफी और धोखेबाजी के चरित्र को अब समझ चुकी है और लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    नईदिल्ली, देश में महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लगातार प्रयासरत है. इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में…

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    16 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य को विधान सभा सीट संख्या के आधार पर राज्य सभा के लिए  दो महिला निर्वाचित हो जाएंगी।ये दो महिला है भाजपा की लक्ष्मी वर्मा…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….