POLITICS; सचिन पायलट के सामने छलका दर्द, मायूस महंत बोले- हार के बाद एक-दूसरे से मुंह चुरा रहे, नजर भी नहीं मिला पा रहे

 रायपुर, छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार से पार्टी के दिग्‍गज नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं का दिल इस कदर टूट गया कि करीब महीनेभर बाद भी इसे भूला नहीं पा रहे हैं। दरअसल, नव नियुक्‍त प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में शुक्रवार को पार्टी मुख्‍यालय राजीव भवन में कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष चरणदास महंत ने हार को लेकर अपना दर्द बयां किया। चरणदास महंत ने कहा कि मुझे अभी भी विश्‍वास नहीं हो रहा है। लेकिन हार के बाद हम-लोग एक-दूसरे से मुंह चुरा रहे हैं और न ही एक-दूसरे से नजर मिला पा रहे हैं। यह सभी की हालत है। इस परिणाम से हम सभी दुखी हैं।

वहीं सचिन पायलट ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा, मुझे खरगे जी और राहुल गांधी जी ने आपके साथ मिलकर काम करने की जिम्‍मेदारी दी है। और यह जिम्‍मेदारी ऐसे समय में दी गई है जब हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में आश्‍चर्यजनक और उम्‍मीद से परे परिणाम आए। छत्‍तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में हम चुनाव नहीं जीत पाए।

सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव में हार-जीत सिक्‍के के दो पहलु हैं। लेकिन निश्‍चित रूप से जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार ने यहां काम किया, उसे लेकर पूरे देश में चर्चा थी कि दूसरे प्रदेश में जीत मिले न मिले, लेकिन छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस अपने काम के दम और संगठन के ताकत पर हम लोग यहां दोबारा सरकार बनाएंगे। लेकिन ऐसा हम नहीं कर सकें। मैं जानता हूं, इसका खेद आप सभी को है। लेकिन जीवन और राजनीति में कभी रूक कर पीछे देखेंगे तो बहुत से ख्‍याल मन में आते हैं। इसलिए हम लोगों को अब आगे की ओर देखना है, पीछे नहीं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; आलोक श्रीवास्तव भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत 

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव को भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…

    POLITICS; नवीन पटनायक की BJD का बड़ा एक्शन, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को किया सस्पेंड

    भुवनेश्वर,  बीजू जनता दल (बीजद) ने ओडिशा की चार राज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए चुनाव के दौरान ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के लिए अपने छह विधायकों को निलंबित कर…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम