POLITICS; सैम पित्रोदा की घर वापसी, कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा चुनाव के वक्त हुई थी कार्रवाई

 नई दिल्ली, कांग्रेस ने बुधवार को सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) को दोबारा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया।पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि पित्रोदा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाती है। उन्होंने कहा, ‘सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पित्रोदा ने इस वर्ष मई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

सैम ने दिया था विवादित बयान

हमेशा अपनी टिप्पणियों से चर्चा में रहने वाले सैम पित्रोदा ने कहा कि था कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। लेकिन इसके बावजूद फिर भी हम सभी मिलजुल कर रहते हैं।

उन्होंने एक इंटरव्यू में भारत में लोकतंत्र पर विचार करते हुए कहा कि हम 75 वर्षों से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम एक देश पर पकड़ बनाए रख सकते हैं। भारत एक विविधतापूर्ण देश है जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरे जैसे दिखते हैं और शायद दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं।

भाजपा ने कांग्रेस पर बोला था हमला

लोकसभा चुनावों के बीच पित्रोदा की इस टिप्पणी ने हंगामा मचा दिया था। सत्तारूढ़ भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर हमला बोला था। हालांकि, पार्टी ने पित्रोदा की टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया था। वहीं, जयराम रमेश ने कहा था कि सैम पित्रोदा द्वारा की गई तुलनाएं सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं।

क्या है सैम पित्रोदा का पूरा नाम?

अक्सर विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले सैम पित्रोदा का पूरा नाम सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEET PAPER;‘श‍िक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो…’, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

    नईदिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी कि 06 जून को नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन शनिवार…

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..