POLITICS; 1823 करोड़ की आयकर नोटिस का विरोध, केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस 30 मार्च को जिलों में करेगी विरोध प्रदर्शन

रायपुर, कांग्रेस पार्टी के ऊपर इनकम टैक्स विभाग द्वारा 1823.08 करोड़ रू. जमा करने की नोटिस को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की केंद्र सरकार की तानाशाही बताया है। देश में लोकसभा चुनाव के समय प्रमुख विपक्षी दल को संसाधन विहीन करने की भाजपा की केंद्र सरकार की साजिश है। मोदी को यह पता चल चुका है कि उनके खिलाफ देश में माहौल है उनकी विदाई की बेला नजदीक आ गयी है तो विपक्ष को चुनाव लड़ने से रोकने के लिये इनकम टैक्स विभाग को आगे कर दिया गया। लोकतंत्र पर इस गंभीर हमले और महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी पर कर आतंकवाद थोपे जाने के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 30 मार्च 2024 को बड़े पैमाने पर सार्वजनिक रूप से मशाल जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही अगले दिन स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को शामिल करते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीद्वारों के नेतृत्व में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

मोदी सरकार लोकतंत्र विरोधी षड्यंत्र करके विपक्षी दलों के सीमित संसाधनों को भी छीनने का काम कर रही है। कांग्रेस की पिछली सरकारों ने 70 सालों से निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ लोकतंत्र की जो छवि बनाई थी, केंद्र की मोदी सरकार और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व उसके खिलाफ काम कर रही है। भाजपा ने विपक्षी दलों से साधन, संसाधन छीनकर एकाधिकार स्थापित करने का षड्यंत्र रचा है।

 भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने विपक्षी दलो का दमन किया जा रहा, विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने साजिश किया जा रहा है। पिछले महीने फरवरी में राष्ट्रीय आम चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आईटी विभाग से 1823.08 करोड़ रूपये का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिला। पहले ही आईटी विभाग ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रूपये निकाल लिए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; बिजली बिल में गड़बड़ी का मामले में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने की स्मार्ट मीटर हटाने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

    0 रीडिंग और भुगतान राशि में भारी अंतर, गडबडी के 2700 प्रकरण दर्ज रायपुर, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर सहित प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं…

    POLITICS; कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब मैदान में उतरी ‘चींटी जनता पार्टी’, भाजपा के पूर्व नेता ने किया गठन,यूपी विधानसभा चुनाव में भी दिखाएगी ताकत

    नईदिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब देश में एक और नई पार्टी का गठन हुआ है. भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए मेरठ से भाजपा के पूर्व नेता और एडवोकेट…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..