POLITICS;निकाय चुनाव की तैयारी में सरकार,बडे विकास कार्यो को 15 सितम्बर तक पूर्ण करें,बीएसयूपी परिसरों के मकानों और स्कूल भवनों की मरम्मत करें

रायपुर, छत्तीसगढ की भाजपा सरकार नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए नगरीय निकायों के बडे विकास कार्यो को 15 सितम्बर तक पूर्ण करने एवं नगरीय क्षेत्र के बीएसयूपी परिसरों के मकानों और स्कूल भवनों की मरम्मत करने की हिदायत दी गई है। ताकि चुनाव के पहले इसका लोकार्पण-शुभारंभ किया जा सके।

कल नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय में समय सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागो के कार्यो की समीक्षा कर जरुरी निर्देश दिये। आयुक्त ने बीएसयूपी परिसर के मकानों की मरम्मत और स्कूल भवनों की मरम्मत के कार्यो को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने सभी जोन कमिष्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को प्रत्येक जोन में जारी 1-2 बड़े विकास कार्यो को 15 सितम्बर तक पूर्ण करवाकर उनके जनसुविधा हेतु लोकार्पण की तैयारी करने निर्देशित किया। अधिकारियों को नगर विकास कार्यो की गति बढाने के निर्देश भी दिये। 

 आयुक्त ने विभिन्न स्थानों पर सफाई मित्र परिवारों को शीघ्र शिफ्ट करने कहा है ताकि शासन की योजना के तहत जर्जर मकानों को हटाकर उनके स्थानो पर पक्के मकान बनाकर दिये जा सके। उन्होने काशीराम नगर के जर्जर मकानों के रहवासियों को मठपुरैना के प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के मकानों में शीघ्र शिफ्ट कर व्यवस्थापित करने का कार्य करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने एनयूएलएम की मिशन प्रबंधको को एनयूएलएम की योजनाओं लाभ नगर निगम क्षेत्र के रहवासी लोगो को दिलवाने शिविर लगाने, अधिक से अधिक फेरी वालों को व्यक्तिगत ऋण प्रदत्त करने कहा है। बूढातालाब के सामने पुराने धरना स्थल के समीप वेंडिंग जोन विकास का कार्य शीघ्रता से करवाने निर्देश दिये। 

खाली भूखण्डों पर भी कर की वसूली तेज करें

आयुक्त ने सहायक राजस्व अधिकारियों को राजस्व वसूली तेज करने के साथ ही डिमांड अनुरूप 400 करोड़ रू. की शत प्रतिशत वसूली करने का लक्ष्य लेकर प्रतिदिन के लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली करने कहा । सभी खाली भूखण्डों में नियमानुसार करारोपण करने, सभी अवैध नलों का नियमितिकरण करवाने का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने राजस्व वसूली अधिकाधिक करने को सर्वोच्च प्राथमिकता निगम हित में देने के निर्देश दिये। 

 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; लापरवाही पर बाबू निलंबित,प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में कैंसर पीड़ित व्याख्याता को 2 लाख की राहत

    रायपुर, कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सिर्फ दो दिनों के भीतर  लगभग…

    TRAFFIC; राजधानी के इन 19 प्रवेश मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

    रायपुर, शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…