POLITICS; अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति में देरी से पढ़ाई ठप,आंतरिक मूल्यांकन पर संकट, छात्रों का भविष्य अधर में

डॉ. चरणदास महंत बोले- 1 जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद रिक्त पदों पर नहीं हुई अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। डॉ. महंत ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण प्रदेश के महाविद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

डॉ. महंत ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2026-27 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर 1 जुलाई से स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाओं का अध्यापन कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत स्नातक स्तर के प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाएं सितंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होना निर्धारित हैं। इसके बावजूद, अब तक प्रदेश के महाविद्यालयों में रिक्त नियमित व्याख्याताओं के पदों के विरुद्ध अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति नहीं की गई है।

डॉ. महंत ने कहा कि शिक्षकों की कमी के चलते कॉलेजों में नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं, जिससे सीधे तौर पर लाखों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। समय पर पाठ्यक्रम पूरा न होने से छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना तय है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि, अतिथि व्याख्याता पॉलिसी (यथा संशोधित 2026) के अनुसार रिक्त पदों पर अतिथि व्याख्याताओं के नियुक्ति आदेश शीघ्र अति शीघ्र जारी किए जाएं, ताकि महाविद्यालयों में सुचारू रूप से अध्यापन कार्य प्रारंभ हो सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा