POLITICS; अपार्टमेंट में मारपीटके मामले में आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव, सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

रायपुर, राजधानी के खम्हारडीह स्थित विरासत अपार्टमेंट में मारपीट का मुद्दा गरमा गया है. ओवरस्पीड को लेकर हुए विवाद के बाद आज आक्राेशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया. दरअसल, खम्हारडीह के विजय नगर निवासी संतोष जैन का विवाद 26 जनवरी की रात करीब 11 बजे तेलीबांधा जैतखंभ के पास तेज रफ्तार कार चलाने को लेकर हुआ था. इस विवाद के बाद बड़ी संख्या में आरोपियों ने विरासत अपार्टमेंट में संतोष जैन के घर घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. संतोष जैन को घर से निकालकर बेदम मारपीट की थी, जिसका सीसीटीवी फ़ुटेज भी सामने आया था.

इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, लेकिन आरोपियों को कोर्ट से जमानत पर छोड़ दिया गया. स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं पर कार्रवाई कर आरोपियों को लाभ पहुंचाया है, जिससे अपराधियों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं. आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई की गई होती तो आज उन्हें जमानत नहीं मिली होती.

इस मामले को लेकर स्थानीय रहवासियों के साथ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने आज थाने का घेराव किया. स्थानीय रहवासी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जमकर नारेबाज़ी करने लगे, जिसे देख एसडीएम, एडिशनल एसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. खम्हारडीह चौक पर आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की. खम्हारडीह चौक को पूरी तरह बंद कर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे, जिससे सड़क पर घंटों लंबा जाम लगा रहा. शंकर नगर चौक, कचना रोड, अवंतिविहार रोड पर लंबा जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; आलोक श्रीवास्तव भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत 

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव को भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…

    POLITICS; नवीन पटनायक की BJD का बड़ा एक्शन, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को किया सस्पेंड

    भुवनेश्वर,  बीजू जनता दल (बीजद) ने ओडिशा की चार राज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए चुनाव के दौरान ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के लिए अपने छह विधायकों को निलंबित कर…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम