POLITICS; कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 1 जून को बुलाई इंडी गठबंधन की बैठक, ममता ने किया किनारा

 नई दिल्ली, एजेंसी, लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। इस दिन इंडी गठबंधन के प्रमुख नेताओं की दिल्ली में बैठक होगी। इस बैठक में विपक्ष चुनाव में अपने प्रदर्शनों की समीक्षा के साथ ही 4 जून को आने वाले रिजल्ट के मद्देनजर आगे की रणनीति पर चर्चा करेगा।

खरगे ने बुलाई 4 जून से पहले बैठक

यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुलाई है। इस बैठक से ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। इंडी गठबंधन के नेताओं की बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भाजपा के 400 पार के दावे के उल्ट विपक्ष चुनाव को कांटे का मुकाबला मान रहा है। ऐसे में चुनाव रिजल्ट का आकलन और समीक्षा कर एक दृष्टिकोण रखना आवश्यक है।

इस कारण शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

खरगे की ओर से सहयोगी पार्टियों के नेताओं को 1 जून को प्रस्तावित बैठक के लिए संदेश भेजा गया । टीएमसी की ओर से बैठक को सकारात्मक करार दिया गया। हालांकि पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी इसमें शामिल नहीं होंगे। 1 जून को अपना वोट डालेंगे और वोटिंग खत्म होने तक राज्य से बाहर नहीं जाएंगे। बता दें सातवें चरण में बंगाल की नौ सीटों पर वोटिंग होगी।

कांग्रेस-टीएमसी के बीच नहीं हुआ सीटों का समझौता

कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम बनर्जी ने कहा था कि मुझे चुनावों और चक्रवात पीड़ितों के लिए राहत कार्यों की निगरानी करनी है। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इंडी गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। गौरतलब है कि बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस के बीच सीटों का समझौता नहीं हुआ है। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कहा कि वह विपक्षी गठबंधन का हिस्सा हैं। मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से बुलाई गई बैठक में शरद पवार, सीताराम येचुरी, डी राजा, द्रमुक, झामुमो, नेशनल कॉन्फ्रेंस, राजद और सपा समेत विपक्षी गठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेता शामिल हो सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; पूर्व मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर ओडिशा बीजेपी में खलबली,समर्थक हुए सक्रिय,राजधानी में जोरदार स्वागत

    नारायण भोई भुवनेश्वर, सीजेपी आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफे से दिल्ली से लेकर उडीसा तक हलचल मची है। ओडिशा में धर्मेंद्र प्रधान समर्थकों का मानना…

    BJP; संत रविदास के आदर्शों पर चलेगा भाजपा का संकल्प अभियान, कौशिक बोले-केवल संत नहीं मानवता के पथ प्रदर्शक

    रायपुर, संत शिरोमणी गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष को भारतीय जनता पार्टी समरसता संकल्प के रूप मे वृहत अभियान चलाने जा रही है , जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र