POLITICS; किसी ने लिया संन्यास तो किसी ने दावेदारी ली वापस, भाजपा के वे 6 नेता जिन्होंने सभी को चौंकाया

नई दिल्ली, एजेंसी , लोकसभा चुनाव से पहले ही सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने तो अपने उम्मीदवारों की पहली सूची तक जारी कर दी। भाजपा की पहली सूची में पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। इस बीच सूची जारी होने से पहले और बाद में कई सियासी घटनाक्रम सामने आए हैं।

दरअसल, भाजपा के उम्मीदवारों की सूची जारी होने से पहले कई नेताओं ने संन्यास की घोषणा कर दी तो कई ने सूची में नाम आने के बावजूद दावेदारी वापस ले ली।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने वापस ली दावेदारी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पार्टी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टीएमसी नेता शत्रुघन सिन्हा के खिलाफ दावेदार बनाया था। पहली सूची में नाम आने के बाद पवन सिंह काफी खुश भी दिखे थे, लेकिन उनके एक गाने को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने अपनी दावेदारी ही वापस ले ली। इसके बाद पार्टी में हलचल मच गई और उन्हें दिल्ली भी बुलाया गया है।

उपेंद्र स‍िंह रावत ने भी पार्टी को चौंकाया

यूपी के बाराबंकी से सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने भी अपनी दावेदारी वापस ले ली है। भाजपा ने अपनी पहली सूची में उन्हें उम्मीदवार बनाया था। दरअसल, उपेंद्र सिंह का एक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने ये घोषणा की और कहा कि जब तक वो निर्दोष नहीं साबित होते वो चुनाव नहीं लड़ेंगे।

नितिन पटेल ने चुनाव लड़ने से किया मना

गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने भी मेहसाणा लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी वापस ले ली है। पटेल ने दावेदारी वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा कि पीएम मोदी भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, यही मेरी इच्छा है। बता दें कि पार्टी ने अभी मेहसाणा सीट से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

गौतम गंभीर, हर्षवर्धन और जयंत सिन्हा ने लिया संन्यास

दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर और झारखंड से जयंत सिन्हा ने भाजपा की पहली सूची जारी होने से पहले ही राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी। गंभीर ने जहा क्रिकेट पर ध्यान देने की बात कही तो वहीं जयंत सिन्हा ने वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। हालांकि, पार्टी द्वारा दोनों की टिकट काटे जाने की चर्चाएं थी।

वहीं, दिल्ली की चांदनी चौक सीट से सांसद डा. हर्षवर्धन ने टिकट कटने के बाद राजनीति से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वो अब अपने क्लीनिक पर ही ध्यान देंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…