राजनीति

POLITICS; भाजपा नेताओं एवं अफसरों के बेटा-बेटियों का सिविल जज में चयनित होना भी घोटाला है?

0 सीजीपीएससी की पारदर्शिता पर सवाल उठाने वाली भाजपा नेता दे जवाब?
 रायपुर , सीजीपीएससी मे चयनित होकर सिविल जज बने सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामना देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा बताएं सीजीपीएससी के सिविल जज की परीक्षा में मंत्री केदार कश्यप की भतीजी एवं पूर्व विधायक भाजपा नेत्री लक्ष्मी बघेल एवं अधिकारियों  के बच्चों का चयन होना भी घोटाला है? भाजपा को सीजीपीएससी के परीक्षा में नेताओं एवं अधिकारियों के बच्चों के चयन होने पर आपत्ति था। विपक्ष में रहते भाजपा ने सीजीपीएससी की पारदर्शिता पर सवाल उठाए थे और युवाओं को भड़काने के लिए झूठे आरोप लगाकर आंदोलन किया था आज वहीं भाजपा अपने नेताओं के भतीजी पुत्र, पुत्री के चयन पर मौन क्यों है? भाजपा का यह दोगला चरित्र प्रदेश के युवा देख लिए हैं .अब भाजपा प्रदेश के युवाओं को  भाजपा नेताओं के बच्चों के चयन पर जवाब देना चाहिए ? भाजपा नेताओं मे नैतिकता नाम की चीज है, तो वो सीजीपीएससी के परीक्षा में पूर्व में चयनित उम्मीदवारों से एवं प्रदेश के युवाओं से माफी मांगे या सीजीपीएससी के, जज के परिणाम को भी सीबीआई को सौंप कर जांच करने की हिम्मत दिखाए।
           

Related Articles

Back to top button