POLITICS; लोकसभा चुनाव से पहले BJP से निकाले गए 5000 ‘बागियों’ की होगी घर वापसी

लखनऊ, लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी अपनी रणनीति को और धार देने की कोशिश में जुटी है. इसके लिए पार्टी ने यूपी निकाय चुनाव में निकाले गए 5000 से अधिक बागियों की घर वापसी कराने जा रही है. सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में अवध क्षेत्र के बीजेपी से 6 साल के लिए निष्कासित बागियों की वापसी कराई जाएगी. इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी बागियों की पुनः वापसी होगी.

बता दें कि यूपी निकाय चुनाव में पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 5000 से अधिक पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी की रणनीति यह है कि बागियों की वापसी से चुनाव की तैयारी को और मजबूती मिलेगी. साथ ही साथ जमीन पर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में भी मदद मिलेगी. दरअसल, पार्टी के सर्वे से बात निकलकर सामने आई कि निकाय चुनाव में कई बागी जीत गए. वे अभी तक किसी भी पार्टी में नहीं गए हैं. लिहाजा अब उनकी पार्टी में वापसी कराकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को और धार दी जा सकती हैं.

आज 35 बागियों की वापसी 
सोमवार को लखनऊ पार्टी मुख्यालय पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्र की मौजूदगी में 35 बागियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी. बताया जा रहा है कि इस दौरान दूसरे दलों के कई कार्यकर्ता भी बीजेपी ज्वाइन करेंगे. आज जिन 35 बागियों को बुलाया गया है उनमें मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के पूर्व पार्षद दिलीप श्रीवास्तव, पूर्व कार्यवाहक महापौर सुरेश अवस्थी के अलावा कई पूर्व पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष भी शामिल हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नवीन पटनायक की BJD का बड़ा एक्शन, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को किया सस्पेंड

    भुवनेश्वर,  बीजू जनता दल (बीजद) ने ओडिशा की चार राज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए चुनाव के दौरान ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के लिए अपने छह विधायकों को निलंबित कर…

    POLITICS; प्रीमियम पेट्रोल,औद्योगिक डीजल के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार -कांग्रेस

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.5 रू. और औद्योगिक डीजल के दाम 22 रू. जनता पर अत्याचार है। औद्योगिक डीजल के दाम बढ़ाने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां