POLITICS; सत्ता के विकेंद्रीकरण एवं ग्राम सभा को सशक्त बनाने के लिए देशव्यापी जनजागरण का निर्णय

0 स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

रायपुर, स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव राज सूद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष रूप से सत्ता के विकेंद्रीकरण को लेकर देशव्यापी जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील शिंदे ने बताया कि बैठक में देश के 10 राज्यों से 28 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों तथा पार्टी के प्रमुख वैचारिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। पार्टी ने संविधान के 73वें एवं 74वें संशोधनों के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के प्रावधानों को आम जनता तक पहुंचाने तथा ग्राम सभा की भूमिका को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में आगामी दिसंबर 2026 तक 10 राज्यों में प्रदेश एवं जिला स्तर की समितियों के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने का निर्णय लिया गया।

प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति;

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलदेव राज सूद ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी से विचार-विमर्श के उपरांत निम्न नियुक्तियों की घोषणा कीहै। रघुनाथ सिंह राणा — हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष, जीवन पात्रा — ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष, विश्वजीत बोस — पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष, सौरभ भाटी — उत्तर प्रदेश युवा विभाग अध्यक्ष। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संबंधित राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।

दीप प्रज्ज्वलन क्यक्ति पूजा की राजनीति

बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर बड़े पैमाने पर दीप प्रज्ज्वलन किए जाने के कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। पार्टी ने इसे “व्यक्ति पूजा” की राजनीति बताते हुए अपनी आपत्ति व्यक्त की। यह पार्टी द्वारा बैठक में व्यक्त किया गया राजनीतिक मत है। बैठक को पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय, मणीशंकर डोंगरे, जनसंघ के पूर्व प्रचारक ठाकुर गौतम सिंह तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह छाबड़िया सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

नई राजनीतिक एवं सामाजिक व्यवस्था की स्थापना का आह्वान

बैठक के समापन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव राज सूद ने कहा कि स्वाभिमान पार्टी वर्तमान शासन व्यवस्था में परिवर्तन की आवश्यकता महसूस करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था की स्थापना करना है जिसमें सत्ता का वास्तविक विकेंद्रीकरण हो तथा ग्राम सभा और स्थानीय समुदायों की भूमिका मजबूत हो। श्री सूद ने कहा कि पार्टी वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था की आलोचना करते हुए भारतीय परंपरा एवं प्राचीन भारतीय शासन-व्यवस्था के सकारात्मक मूल्यों से प्रेरणा लेकर एक नई व्यवस्था के निर्माण की दिशा में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान पार्टी का लक्ष्य ऐसी व्यवस्था स्थापित करना है जिससे देश आत्मनिर्भर, सशक्त और विश्व में सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी, राम माधव को भी 2 राज्यों का प्रभार, बीजेपी संगठन में फेरबदल

    नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के सभी राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को…

    DJP; इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

    रायपुर, सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दिल्ली में उपचार के बाद कल बुधवार को छत्तीसगढ़ लौटेंगे। वे दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास से रवाना होकर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर