Politics; हरियाणा में बड़ी सियासी हलचल, सीएम मनोहर लाल खट्टर दे सकते हैं इस्तीफा

चंडीगढ़, हरियाणा में सियासी उथल-पुथल मच गई है. यहां पर मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर हटाया जा सकता है. सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक हरियाणा कैबिनेट भी इस्तीफा दे सकती है. ऐसे में नए मुख्यमंत्री की रेस में फिलहाल संजय भाटिया और नायब सिंह सैनी का नाम आगे चल रहा है. ओबीसी से तालुक रखने वाले नायब सिंह सैनी को बीते दिनों हरियाणा बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था. वो कुरुक्षेत्र से सांसद हैं.

हरियाणा की सियासत से बड़ी खबर है. यहां पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) को हटाया जा सकता है. फिलहाल, संजय भाटिया और नायब सैनी सीएम की रेस में हैं.

जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक होने जा रही है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक मंगलवार 11:30 बजे चंडीगढ़ में हरियाणा निवास में यह बैठक होगी. बीजेपी के सभी विधायक और  मंत्री बैठक में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा, बीजेपी समर्थित निर्दलीय विधायक भी मीटिंग में शिरकत करेंगे. वहीं, हरियाणा बीजेपी प्रभारी विप्लव देव भी चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं. फिलहाल, मीटिंग में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सैनी भी शिरकत करेंगे.

नवंबर में होगा कार्यकाल पूरा

हरियाणा में नवंबर 2024 में मनोहर लाल सरकार का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. फिलहाल, यहां पर भाजपा और जजेपी की गठबंधन सरकार है.  2019 में हुए हरियाणा विधान सभा चुनाव में भाजपा ने 90 सीटों में से 40 सीटें जीती थी. लेकिन वह बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई थी. कांग्रेस को जहां 31 सीटें मिली थी. वहीं, जनता जननायक पार्टी को 10 सीटों पर जीत मिली थी और भाजपा ने जजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    POLITICS; सोनम वांगचुक की पदयात्रा को ‘कॉकरोचों’ का समर्थन, 19 सितंबर से ‘लेह चलो आंदोलन’

    नईदिल्ली, सोनम वांगचुक ने 19 सितंबर से लद्दाख में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है. उन्होंने इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कॉकरोचों से समर्थन मांगा था. हालांकि, कॉकरोच…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व