POLITICS;नए अध्यक्ष किरणदेव की पहली बैठक में लोक सभा चुनाव की तैयारी के लिए बनी महिलाओं एवं ग्रामीणों को साधने की योजना

रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। अप्रैल-मई में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए ‘लखपति दीदी योजना’ चलाने का निर्णय लिया है। इसी तरह जन-जन को पार्टी से जोड़ने के लिए ‘गांव चलो’ अभियान चलाया जाएगा।

प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक रखी गई। नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में आयोजित पहली बैठक में प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष शामिल हुए। उन्होंने अपनी रणनीति साझा की। प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि लोकसभा चुनावों हमें प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतना है और इसके लिए कार्य में लग जाना है, पूरी मेहनत करना है। 30 सीटों में हम 51 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल करने में सफल हुए हैं। हमें इससे भी ज्यादा वोट हासिल करने है। इस लिहाज से जल्द ही बैठकों का दौर भी शुरू होगा व राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा।

नबीन ने बताया कि मोर्चा स्तर पर राष्ट्रीय अधिवेशन होंगे। युवा मोर्चा के बैनर तले नव मतदाता के पांच हजार जगहों पर कार्यक्रम होंगे। महिला मोर्चा लखपति दीदी कार्यक्रम करेगा। इंटरनेट मीडिया वारियर बनाने का काम करेंगे। पार्टी में नए लोगों को जोड़ने का क्रम जारी रहेगा। पूरे देश में ‘गांव चलो’ अभियान होगा। इस तरह के कई कार्यक्रम होंगे। हर कार्यक्रम के लिए अलग-अलग कमेटी बनाई जाएगी। अगले चार महीने आगे के कार्यों में लगना है।

छत्तीसगढ़ को संवारने की महती जिम्मेदारी

बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया है और इसे संवारने की महती जिम्मेदारी प्रदेश की जनता ने हमें पूरे विश्वास के साथ सौंपी है। विश्वास की इस कसौटी पर खरा उतरते हुए अब लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतना हमारा लक्ष्य है।

महिलाओं के लिए योजना

महिला सशक्तीकरण के तहत स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों की आमदनी बढ़ाने वाली राष्ट्रीय लखपति दीदी योजना शुरू की गई है। इस योजना से देश की कुल 8.64 करोड़ महिला सदस्यों की आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा। स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) में शामिल होने वाली सदस्य महिलाओं को रोजगार के साथ उद्यमी बनाने की इस योजना को हर तरह की वित्तीय मदद मुहैया कराई जाएगी। ‘लखपति दीदी’ योजना में प्रत्येक महिला सदस्य की न्यूनतम वार्षिक आमदनी एक लाख रुपये करने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम के प्रति महिलाओं को जागरुक करने के लिए प्रदेश भाजपा के महिला मोर्चा को जिम्मेदारी मिली है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान: कांग्रेस पर बरसे CM साय, कहा- चुनाव हारने पर देते हैं EVM और आयोग को दोष

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आमसभा और रैली का आयोजन किया गया। सुभाष स्टेडियम में…

    ACTION; दिल्ली की महारैली से नदारद कांग्रेस के 215 पदाधिकारी निलंबित, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले दिनों INDIA गठबंधन की महारैली आयोजित की गई थी. जिसमें कांग्रेस ने अपने देशभर के कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की थी.…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश