POST OFFICE; राजधानी के डाकघरों से अंतर्राष्ट्रीय पार्सल सेवा शुरू, अब विदेशों में भी भेज सकते हैँ पार्सल

रायपुर, छत्तीसगढ में अब डाकघरों से भी विदेशों में पार्सल और अंतरराष्ट्रीय लेख भेजा सकता है। रायपुर संभाग के डाकघरों में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। डाक विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख डाकघरों और उपडाकघरों में अंतरराष्ट्रीय पार्सल व अंतरराष्ट्रीय लेख बुकिंग सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

इस सुविधा के माध्यम से लोग अब अपने पार्सल, दस्तावेज व अन्य सामग्री को विश्व के विभिन्न देशों में सुरक्षित, सरल व व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से भेज सकते हैं। इसमें ग्राहकों को पार्सल की सुरक्षित हैंडलिंग, उचित पैकेजिंग संबंधी मार्गदर्शन तथा ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। अन्य निजी कूरियर कंपनियों की तुलना में यह सेवा किफायती दरों पर उपलब्ध है।

ऑनलाइन ट्रेकिंग भी

डाकघर में बुकिंग के लिए ग्राहक अपने पार्सल, प्राप्तकर्ता का पूर्ण व सही पता, वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करता है। इसके बाद वजन और निर्धारित दर के अनुसार शुल्क लेकर बुकिंग की जाती है। इसके बाद ग्राहकों को ट्रैकिंग रसीद प्रदान की जाती है, जिससे पार्सल की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है।

फ्री पिकअप सुविधा उपलब्ध

यदि ग्राहक के पास बड़ा या भारी अंतरराष्ट्रीय पार्सल है, तो डाक विभाग द्वारा पार्सलों को डाकघर तक निशुल्क पिकअप की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इससे उनका पार्सल डाकघर तक पहुंच जाएगा। अंतरराष्ट्रीय पार्सल बुकिंग की प्रक्रिया भी बेहद सरल रखी गई है। ग्राहक को अपना पार्सल, प्राप्तकर्ता का पूरा, सही पता और वैध पहचान पत्र लेकर डाकघर जाना होगा। पार्सल के वजन और निर्धारित दर के अनुसार शुल्क लेकर बुकिंग की जाती है। ट्रैकिंग रसीद भी दी जाती है। इसके अलावा, भारी या बड़े पार्सल के लिए डाक विभाग द्वारा निःशुल्क पिकअप सुविधा भी दी जा रही है। विभाग ने रायपुर संभाग के नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और प्रवासी परिवारों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

निजी कूरियर कंपनियों की तुलना में सस्ता

डाक विभाग की यह सेवा पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय है. ग्राहकों को पार्सल की सुरक्षित हैंडलिंग, उचित पैकेजिंग संबंधी मार्गदर्शन और ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा दी जा रही है। अन्य निजी कूरियर कंपनियों की तुलना में यह सेवा किफायती दरों पर उपलब्ध है। भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा संचालित होने के कारण अधिक भरोसेमंद है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; वंदे भारत एक्सप्रेस में खाना परोसने वाली कंपनी पर 50 लाख का जुर्माना,अनुबंध समाप्ति के दिए आदेश

    0 भारतीय रेलवे की बड़ी करवाई, आईआरसीटीसी पर जुर्माना ठोका नई दिल्ली, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी करवाई की है। रेलवे ने अपनी ही…

    AIR INDIA; एअर इंडिया के नए फरमान से केबिन क्रू में हड़कंप, वेट बढ़ा तो जाएगी नौकरी

    नई दिल्ली, एअर इंडिया अपने केबिन क्रू के लिए एक हेल्थ और फिटनेस कंप्लायंस पॉलिसी लाने की योजना बना रही है. इस पॉलिसी के तहत, जो लोग अंडरवेट, ओवरवेट या…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम