SCAM;अपेक्स बैंक घोटाले में अफसर-कर्मियों के खिलाफ जुर्म दर्ज,दो गिरफ्तार, वसूली के लिए वाद दायर करने की तैयारी

0 शाखा बरमकेला में 9.91करोड़ के गबन के मामले में प्रबंधन ने की सख्त कार्यवाही, शाखा प्रबंधक बाघमारे,लेखा अधिकारी मीनाक्षी मांझी, लिपिक आशीष पटेल निलंबित, 5 संविदा कर्मी बर्खास्त

रायपुर, अपेक्स बैंक के शाखा बरमकेला में लगभग 9.91करोड़ के गबन मामले में जांच हेतु पुलिस थाना बरमकेला में एफ आईआर दर्ज कराई गई है। शाखा प्रबंधक बाघमारे,लेखा अधिकारी मीनाक्षी मांझी, लिपिक आशीष पटेल को निलंबित किया गया है, तथा 5 संविदा कर्मी बर्खास्त किए गए है। दो कर्मियों की गिरफ्तारी की भी खबर मिली है। बरमकेला शाखा में गबन में संलिप्त बैंक कर्मियों द्वारा गबन की गई राशि की वसूली के लिए बैंक प्रबंधन की ओर से सक्षम न्यायालय में धारा 64 के अंतर्गत वाद दायर कर सख्त कार्यवाही की जा रही है। 

बैंक मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार अपेक्स बैंक मुख्यालय द्वारा प्रारम्भिक जांच में शाखा बरमकेला के डीएमआर खातों में  नियम विपरीत एवं संदिग्ध ट्रान्जेक्शन तथा समितियों के केसीसी खातों को अनाधिकृत रूप से नामे कर आईएमपीएस ट्रांजेक्शन कर करते हुए 59.97 लाख का गबन पाया गया। बैंक मुख्यालय द्वारा कराए गए प्रारम्भिक जांच रिपोर्ट 07.11.2024 के आधार पर गबन में संलिप्त शाखा प्रबंधक डी.आर.बाघमारे, लेखा अधिकारी सुश्री मीनाक्षी मांझी तथा लिपिक आशीष पटेल को तत्काल निलंबित किया गया तथा विभागीय जांच शुरु की गई।

बताया गया है कि उक्त बैंक कर्मियों द्वारा अपने निजी बैंक आईडी/पासवर्ड का दुरुपयोग करते हुए समिति तथा बैंक के राशि का सुनियोजित तरीके से अन्य 5 आउटसोर्सिंग स्टाफ के साथ मिलकर धोखाघड़ी किया गया। इसके अलावा प्रारम्भिक जांच में संलिप्त शाखा बरमकेला में आउटसोर्सिंग 5 कर्मी- कम्यूटर आपरेटर लिकेश कुमार बैरागी, कम्प्यूटर आपरेटर रमाकांत श्रीवास, डंडा गार्ड अरुण चंद्राकर, डंडा गार्ड खीरदास महंत तथा डंडा गार्ड  बालकृष्ण कर्ष को सेवा से बर्खास्त किया गया तथा पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। उपरोक्त संलिप्त 8 बैंक कर्मियों द्वारा बैंक की राशि स्वयं, परिजनों तथा अन्य के खातो में ट्रांसफर कर तथा फर्जी वाउचर व बिना वाउचर से कुल 9.91 करोड़ का गबन किया गया।
बैंक मुख्यालय द्वारा बरमकेला में हुए गबन प्रकरण की विस्तृत जांच हेतु जांच दल का गठन किया गया। जांच दल द्वारा 01 अप्रेल 2024 से नवंबर 2024  के मध्य किये गए संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच उपरांत प्रस्तुत जांच रिपोर्ट दिनांक 24.मार्च 2025 में गबन की राशि लगभग 9.91 करोड़ संभावित पाई गई। उक्त प्रकरण की पुलिस जांच के लिए थाना बरमकेला में 04.मई .2025 को एफआईआर दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश