WAR; डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष में 5 विमान गिराए गए,संसद में बयान दें प्रधानमंत्री- कांग्रेस 

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान “5 विमान मार गिराए गए.” इसके साथ ही ट्रंप ने अपने इस दावे को दोहराया कि उनके हस्तक्षेप के बाद लड़ाई समाप्त हो गई.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये विमान दोनों देशों में से किसी एक के थे. उन्होंने क्लियर नहीं किया कि वह दोनों पक्षों के संयुक्त नुकसान की बात कर रहे थे या किसी एक देश के.

गौर करें तो संघर्ष समाप्त करने के ट्रंप के दावे को अक्सर खारिज करते हुए नई दिल्ली यह कहता रहा है कि अमेरिका की मध्यस्थता के बिना दोनों पक्षों की सेनाओं के बीच सीधी बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने अपनी सैन्य कार्रवाई रोक दी थी.

शुक्रवार को व्हॉइट हाउस में रिपब्लिकन सीनेटरों के लिए आयोजित एक रात्रिभोज में ट्रंप ने कहा: “भारत और पाकिस्तान के बीच… दरअसल, विमान हवा में ही मार गिराए जा रहे थे… 4 या 5. लेकिन मुझे लगता है कि 5 जेट मार गिराए गए… स्थिति और भी बदतर होती जा रही थी, है ना?” उन्होंने कहा, “ऐसा लग रहा था कि यह और भी बदतर हो जाएगा, ये दो गंभीर परमाणु संपन्न देश हैं, और वे एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे.”

ट्रंप ने कहा “लेकिन भारत और पाकिस्तान इस पर आगे-पीछे हो रहे थे, और यह बढ़ता ही जा रहा था. उन्होंने कहाकि हमने इसे व्यापार के जरिए सुलझा लिया. हमने कहा, ‘आप लोग एक व्यापार समझौता करना चाहते हैं. अगर आप हथियार और शायद परमाणु हथियार ही फेंकेंगे, तो हम व्यापार समझौता नहीं करेंगे. दोनों ही बहुत शक्तिशाली परमाणु संपन्न देश हैं.”उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने 6 महीनों में इतना कुछ हासिल कर लिया. जितना कोई भी अन्य प्रशासन 8 सालों में हासिल नहीं कर सकता. ट्रंप ने कहा “मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि हमने बहुत सारे युद्ध रोक दिए, बहुत सारे युद्ध. और ये गंभीर युद्ध थे.”

बता दें कि 10 मई के बाद से, ट्रंप ने कई मौकों पर अपने इस दावे को दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को “समाधान” करने में मदद की और परमाणु-सशस्त्र दक्षिण एशियाई पड़ोसियों से कहा कि अगर वे संघर्ष रोक दें, तो अमेरिका उनके साथ “काफी व्यापार” करेगा.गौर करें तो पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को पाकिस्तान के नियंत्रण वाले इलाकों में आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था.

‘ट्रंप मिसाइल’ 24वीं बार दागी गई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बारे में एक बार फिर अपने दावों को दोहराने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब अमेरिकी नेता के पिछले 70 दिनों के दावों पर संसद में स्पष्ट और स्पष्ट बयान देना चाहिए.

विपक्षी पार्टी का यह बयान ट्रंप के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था, ‘हमने कई युद्ध रोके और ये गंभीर थे, भारत और पाकिस्तान के बीच जो चल रहा था. विमानों को हवा में मार गिराया जा रहा था. मुझे लगता है कि वास्तव में पांच जेट विमानों को मार गिराया गया था.’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कथित तौर पर कहा, ‘भारत-पाक संघर्ष बड़ा होता जा रहा था और हमने इसे व्यापार के माध्यम से हल कर लिया. हमने दोनों देशों से कहा कि बगैर हथियार डाले हम व्यापार समझौता नहीं कर रहे हैं. दोनों ही बहुत शक्तिशाली परमाणु संपन्न देश हैं.’ कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने से ठीक दो दिन पहले 24वीं बार उन्हीं दो संदेशों के साथ ‘ट्रंप मिसाइल दागी गई है.’

  • Related Posts

    US; अमेरिका मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की आंधी, उड़ गए रिपब्लिकन के जमे-जमाए किले, कैंप में सन्नाटा

    वाशिंगटन , एजेंसी, अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. 3 नवंबर को हुए चुनाव में लाखों मतदाताओं ने…

    POLITICS; पंजाब में AAP के 2 विधायकों का इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका, एक दिन पहले ही आई थी लिस्ट

    नईदिल्ली, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दो विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में पटियाला जिले…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश