PROBATION; प्रयोगशाला तकनीशियनों की लंबित परिवीक्षा अवधि 13 वर्ष बाद समाप्त हुआ

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग में वर्ष 2013 में नियुक्त प्रयोगशाला तकनीशियनों की परिवीक्षा अवधि सामान्य प्रशासन के निर्देशानुसार 3 वर्ष में समाप्त करने के लिए लंबा संघर्ष एवं आंदोलन किया गया था किंतु 2013 से लंबित परीक्षा अवधि 13 वर्ष बाद भी समाप्त नहीं हुई थी। 

प्रयोगशाला तकनीशियन संघ के मुख्य संरक्षक विजय कुमार झा एवं संरक्षक सीरियल दुबे ने बताया है कि बूढ़ा तालाब धरना स्थल से लेकर तूता धरना स्थल तक पर्यवेक्षावधि समाप्त करने के लिए लंबे आंदोलन किए गए थे। राज्य शासन के आदेशानुसार किसी भी पद पर नियुक्ति के लिए परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष है। बाद में सामान्य प्रशासन विभाग में इसकी अवधि बढ़ाकर 3 वर्ष कर दी थी।  लेकिन अनेक संवर्ग के कर्मचारी प्रशिक्षण अवधि समाप्त करने के लिए संघर्षरत हैं। 7 वर्ष, 8 वर्ष 10 वर्ष में भी परिवीक्षा अवधि समाप्त नहीं होता है। इसके कारण वेतन वृद्धि, पदोन्नति आदि में विपरीत प्रभाव पड़ता है। संगठन के लम्बे संघर्ष के बाद अंततः उच्च शिक्षा विभाग के आदेश दिनांक 23 जून 2025 आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के हस्ताक्षर से जारी आदेश अनुसार अब प्रयोगशाला तकनीशियन की परीक्षा अवधि समाप्त किए जाने संबंधी आदेश प्रसारित कर दिया गया है।

इस आदेश से प्रदेश में कार्यरत  58 प्रयोगशाला तकनीशियनों की परिवीक्षा अवधि समाप्त की गई। इस आदेश का मुख्य संरक्षक विजय कुमार झा, संरक्षक सी एल दुबे, उमेश मुदलियार,पीतांबर पटेल, सुनील तिवारी,अनिल राजपूत आदि ने स्वागत करते हुए आंदोलन के दौरान तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर लोकसभा के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

  • Related Posts

    PR; पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए खुला ऑनलाइन पोर्टल, इस तारीख तक करें आवेदन

     भुवनेश्वर, ओडिशा सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने कार्यरत पत्रकारों के लिए चलाए जा रहे ‘गोपबंधु पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना’ के तहत नए आवेदनों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन…

    JOB; सरकारी टीचर बनने का सपना होगा साकार, छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती

    रायपुर, छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश