PROTEST; प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति का मजाक,शीघ्र तृतीय श्रेणी का सीमाबंधन समाप्त हो-विजय झा

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को योग्यता के अनुरूप अनुकंपा नियुक्ति देने के नियम के बाद प्रदेश के तृतीय श्रेणी के दिवंगत शासकीय कर्मचारियों के आश्रितों को तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिल पा रहा है। उन्हें पटवारी बनने के लिए विवश किया जा रहा है।

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा आज सद्भावनापूर्ण एवं साहसिक निर्णय लेकर शहीद परिजनों को विभाग एवं पद, स्थान चयन करने की सुविधा दी गई है। जो निःसंदेह छत्तीसगढ़ की माटी में स्वागत योग्य है। श्री झा ने कहा है कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को भी तृतीय श्रेणी के पदों पर 10% का सीमा बंधन तत्काल हटाया जाना चाहिए, क्योंकि दिवंगत शासकीय सेवकों के कार्यालय में आज भी हजारों की संख्या में तृतीय श्रेणी का पद रिक्त है। राज्य सरकार न तो रिक्त पदों पर भर्ती की ओर रुचि ले रही है और न ही अनियमित कर्मचारियों को नियमितिकरण किया जा रहा है।

श्री झा ने तृतीय श्रेणी के बदले पटवारी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की निंदा करते हुए कहा है कि पटवारी का पद भी जिलों में रिक्त न होने के कारण नियुक्ति नहीं मिल रही है। जिन्हें मिल रही है उन्हें साल डेढ़ साल प्रशिक्षण तथा अन्य दूरस्थ जिलों में पदस्थापना का मार झेलना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व  गृह मंत्री श्री विजय शर्मा  से तृतीय श्रेणी के पदों पर सीमा बंधन हटाए जाने की मांग की है।

  • Related Posts

    EDUCATION;शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की दो टूक- स्कूल संचालन और योजनाओं में कोताही बरतने वालों पर होगी कार्यवाही

    रायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा के लिए आज मंत्रालय में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संभागीय संयुक्त संचालकों एवं…

    PROTEST; ‘पहले हमें गोली मारो, फिर बांध बनाओ’, इसलिए 50 सालों से अटकी है बोधघाट परियोजना, आदिवासी कर रहे विरोध

    नरेश कुशवाहा जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में 50 साल पुराने बोधघाट हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने की तैयारी के बीच वहां के आदिवासियों का विरोध तेज हो…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’