PROGRAM;सामूहिक विवाह समारोह में अव्यवस्था पर भड़के डॉ. रमन सिंह, कलेक्टर-एसपी को लगाई फटकार

दुर्ग, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेमेतरा जिले में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान हुई अव्यवस्थाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह खुलकर नाराज नजर आए। तेज आंधी और बारिश के कारण कार्यक्रम बाधित होने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर और एसपी को सार्वजनिक रूप से क्लास लगाते हुए नसीहत दी।

दरअसल, कार्यक्रम के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। तेज आंधी और बारिश के चलते आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मुख्य मंच का टेंट क्षतिग्रस्त हो गया और लोगों को बारिश से बचने के लिए कुर्सियां सिर पर रखकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा। हालात ऐसे बने कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद समारोह सहित लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

व्यवस्था मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप नहीं

कार्यक्रम रद्द होने के बाद रेस्ट हाउस में आयोजित संक्षिप्त समारोह में डॉ. रमन सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के कई सदस्य बेमेतरा में मौजूद थे, लेकिन जिला प्रशासन उनकी गरिमा के अनुरूप व्यवस्था नहीं कर पाया।

डॉ. रमन सिंह ने कहा, “कलेक्टर और एसपी को मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि यह ठीक तरीका नहीं है। मुख्यमंत्री यहां मौजूद हैं और उनका पीछे से स्वागत किया जा रहा है। यह स्थिति प्रशासनिक गंभीरता पर सवाल खड़े करती है।”

ढाई घंटे में भी वैकल्पिक जगह तक नहीं ढूंढ पाए अफसर

पूर्व मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौसम खराब होने के बाद भी प्रशासन समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और मंत्रिमंडल के साथी यहां बैठे रहे, लेकिन प्रशासन ढाई घंटे तक कोई वैकल्पिक स्थान नहीं ढूंढ पाया। इतनी जानकारी भी शायद अधिकारियों को नहीं थी कि प्रदेश का पूरा नेतृत्व यहां मौजूद है।”

15 साल मुख्यमंत्री रहते ऐसी व्यवस्था नहीं देखी

डॉ. रमन सिंह ने अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 15 वर्षों तक प्रदेश की कमान संभाली, लेकिन इस तरह की अव्यवस्था कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा, “मैं 15 साल तक मुख्यमंत्री रहा, लेकिन इस तरह की व्यवस्था नहीं देखी। चलिए, अब वे सीख जाएंगे। यह नहीं होता तो शायद नहीं सीखते। मुझे जो कहना था, मैंने कहा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DM; अनाधिकृत व्यक्तियों के रिकॉर्ड रूम में घुसने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, कलेक्टर ने मारा कलेक्ट्रेट परिसर में छापा

    0 दलालों की भीड को नियंत्रित करने भू-अभिलेख रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण…

    CAMP; कर्मचारियों की सकारात्मक पहल,सुशासन तिहार की शिविर में एक ही गाडी में पहुंचे अफसर- कर्मचारी

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के बसना अनुविभाग में आज सुशासन तिहार के दौरान एक प्रेरणादायी और अनोखी पहल देखने को मिली। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरिशंकर पैकरा, तहसीलदार के.के. साहू…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…