QUIZ; कुलपति एमडी कावरे बोले- युवाओं को बजट की ज्यादा से ज्यादा जानकारी होनी चाहिए

0 कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में विकसित भारत बजट क्वेस्ट 2026 पर कार्यक्रम
रायपुर, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में बजट 2026 के परिपेक्ष्य में ” विकसित भारत बजट क्वेस्ट 2026″ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य “मेरा भारत” के माध्यम से युवाओं को नीति निर्माण, विमर्श एवं राष्ट्रीय विकास की प्रक्रियाओं से सक्रिय रूप में जोड़ना रहा। माई भारत पोर्टल पर केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित राष्ट्रीय आनलाइन क्विज आयोजित की गई है। इसी संदर्भ में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इस क्विज में जोड़ा जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संभागायुक्त महादेव कावरे (आईएएस) ने कहा कि बजट की ज्यादा से ज्यादा जानकारी युवाओं को होनी ही चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट का निर्माण मातृशक्ति एवं युवाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने समस्त विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में क्विज से जुड़कर पंजीकृत होने के लिए प्रेरित किया। पत्रकारिता के छात्र होने के नाते उन्हें सभी विषयों की जानकारी रखने एवं ऐसे समस्त कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु निर्देश देते हुए नेतृत्व क्षमता का निर्माण करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित रायपुर संभाग की उपायुक्त श्रीमती ज्योति सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बजट के संदर्भ में जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी एवं आईटी विभाग के विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र खण्डेलवाल ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पंकज नयन पाण्डेय, डा. नृपेन्द्र कुमार शर्मा, डा. आशुतोष मंडावी, डा. राजेन्द्र मोहंती, अतिथि व्याख्याता,  कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

  • Related Posts

    LOKRANG; 6 सितंबर से मुक्ताकाशी मंच पर लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

    0 भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य…

    TEACHER DAY; राज्यपाल बोले- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख

    0 लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार रायपुर,…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती