NEPAL;नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन को लगाई आग, कई नेता देश छोड़कर भागे

काठमांडू, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने हिंसक प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया है। नेपाल में लगातार भड़क रहे युवा विरोध प्रदर्शनों और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को शुरू हुए हिंसक प्रदर्शनों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत और सैकड़ों के घायल होने के बाद सरकार पूरी तरह से घिर गई थी। स्थिति संभालने के लिए सेना को तैनात करना पड़ा, लेकिन Gen-Z की अगुवाई में हो रहे प्रदर्शनों ने ओली सरकार को झुका दिया। सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे से पहले सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल ने ओली को पद छोड़ने की सलाह दी थी। वहीं, कैबिनेट के कई मंत्री, जिनमें गृहमंत्री रमेश लेखक और स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल शामिल हैं, उन्होंने पहले ही नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे चुके थे। इस तरह ओली पूरी तरह राजनीतिक रूप से अलग-थलग पड़ गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक इस्तीफा देने के बाद केपी शर्मा ओली को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, देश भर में विरोध प्रदर्शन बढ़ने के बीच नेपाल की सेना ने हेलीकॉप्टरों की मदद से भैसपति स्थित मंत्रियों के आवासों से उन्हें निकालना शुरू कर दिया है। यह कदम मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के घरों को निशाना बनाकर की गई आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद उठाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने भैसपति स्थित मंत्री के आवास में भी आग लगा दी। वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि संसद भवन की सुरक्षा के लिए सेना भी तैनात की गई है। उच्च पदस्थ अधिकारियों को सैन्य बैरकों में सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

  • Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा