PWD; अफसर ने किया शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई के लिए तहसीलदार को लिखा पत्र

महासमुंद, लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग) उपसंभाग क्रमांक-1, रायपुर के अनुविभागीय अधिकारी ने महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के पुराने कार्यालय भवन एवं शासकीय भूमि पर कथित अनाधिकृत अतिक्रमण के मामले में तहसीलदार, सरायपाली को पत्र भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का लेख किया है। पत्र में उपअभियंता भुजरंग साय पैकरा द्वारा पुराने कार्यालय भवन एवं शासकीय भूमि पर अनाधिकृत अतिक्रमण, अवैध निर्माण तथा शासकीय सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है।

20 जुलाई 2026 को जारी पत्र में बताया गया है कि इस संबंध में मुख्य अभियंता, कार्यपालन अभियंता तथा अनुविभागीय अधिकारी स्तर से पूर्व में भी कई पत्र जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा तहसीलदार न्यायालय, सरायपाली द्वारा भी इस मामले में आदेश पारित किया गया था। विभागीय पत्राचार के अनुसार उपअभियंता भुजरंग साय पैकरा को पुराने कार्यालय भवन एवं शासकीय भूमि को खाली कर विभाग को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। 

पत्र में उल्लेख है कि विभाग की ओर से दो बार लिखित निर्देश जारी किए जाने के बावजूद संबंधित स्थान को अब तक खाली नहीं कराया गया है और न ही इस संबंध में विभाग को कोई प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया है। विभाग का कहना है कि लगातार निर्देशों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से यह स्पष्ट होता है कि संबंधित शासकीय भवन एवं भूमि को खाली करने की मंशा नहीं दिखाई गई है।

तहसीलदार से कार्रवाई की मांग

अनुविभागीय अधिकारी ने अपने पत्र में तहसीलदार, सरायपाली को न्यायालय द्वारा पारित आदेश के परिपालन एवं शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाने का उल्लेख किया है। पत्र में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए शासकीय भवन एवं भूमि को रिक्त कराने के लिए विधिसम्मत कार्रवाई आवश्यक प्रतीत होती है। विभाग ने तहसीलदार से अपने स्तर पर उचित कार्रवाई करते हुए शासकीय संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का लेख किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NOTICE; लापरवाही बरतने पर 5 ठेकेदारों को नोटिस,समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    0 कलेक्टर लंगेह ने की जल जीवन मिशन योजना के प्रगति की समीक्षा महासमुंद, कलेक्टर तथा अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन विनय कुमार लगेंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष…

    POLICE; ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को आखिरी मौका, 21 से 30 जुलाई तक फिर खुलेगा पंजीयन पोर्टल

    रायपुर, राजधानी रायपुर में ई-रिक्शा और ऑटो परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए चलाए जा रहे पंजीयन एवं QR कोड अभियान के तहत वाहन चालकों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र