RAID; प्रदेश में भ्रष्टाचार का आलम, फाइल आगे बढाने 20 हजार की रिश्वत, बीएमओ और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का क्‍लर्क गिरफ्तार

रायपुर, प्रदेश में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि फाइल आगे बढाने के लिए 20 हजार रुपये की लेंदेन के लिए बाध्य होना पड रहा है। राजधानी रायपुर से लेकर आदिवासे इलाका दंतेवाडा तक यह खेल चल रहा है। बहरहाल एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो ने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरण में बीएमओ दंतेवाड़ा और संचालनालय (स्वास्थ्य सेवाएं) रायपुर के बाबू को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (धारा 7 पीसीएक्ट 1988) के प्रविधानों के तहत कार्रवाई की गई।

फाइल को आगे बढ़ाने मांगी थी रिश्वत

प्रकरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम की स्टाफ नर्स नेमिका तिवारी ने एसीबी रायपुर में शिकायत की थी। उसने बताया कि अध्ययन अवकाश स्वीकृति के लिए जिला स्वास्थ्य कार्यालय में आवेदन दिया था, जो संयुक्त संचालक (नर्सिंग), संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं सेक्टर-19 नवा रायपुर कार्यालय में लंबित था।फाइल को अगली प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ाने कार्यालय के सहायक अधीक्षक सूरज कुमार नाग ने 20 हजार रुपये मांगे थे। एसीबी की टीम ने आरोपी को ट्रैप किया। उसे उसके राजेंद्र नगर स्थित शासकीय आवास के पास से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

इधर दंतेवाड़ा निवासी प्रार्थी सुनील कुमार नाग ने एसीबी जगदलपुर कार्यालय में शिकायत की थी कि वह बीएमओ कार्यालय दंतेवाड़ा में दो वाहन किराए पर चलवा रहा था, जिसका बिल भुगतान जनवरी माह से लंबित था। भुगतान के लिए बीएमओ डा. वेणु गोपाल राव 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने बीएमओ को पकड़ने योजना बनाई। इसके बाद शुक्रवार को आरोपी डा. वेणु गोपाल राय को कार्यालय में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

    महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई…

    BSP; प्रबंधन ने कहा- जर्जर बीएसपी आवासों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, शीघ्र खाली करें

    0 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी