RAILWAAY; फिर से पटरी पर लौटी ये 13 मेमू ट्रेनें, बोरतलाव-दरेकसा के बीच काम हुआ पूरा

 रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) के नागपुर मंडल अंतर्गत बोरतलाव-दरेकसा रेल खंड के यात्रियों के लिए राहत की खबर है. समपार फाटक क्रमांक 481 पर प्रस्तावित गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले ही सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है. इसके चलते आज और कल 14 मार्च को निरस्त की गई 13 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं रेलवे प्रशासन ने पुनः बहाल कर दी हैं.

फिर से पटरी पर लौटी ये 13 मेमू ट्रेनें

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य पहले 13 एवं 14 मार्च 2026 को प्रस्तावित था, जिसके लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाना था , कार्य समय से पहले संपन्न होने के कारण यात्रियों की सुविधा को देखते हुए निरस्त ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया गया है.

यहां देखें लिस्ट

  • ये ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय पर चलेंगी (आज और कल 14 मार्च)पुनः बहाल होने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
  • रायपुर-डोंगरगढ़-गोंदिया: गाड़ी संख्या 68721 (रायपुर-डोंगरगढ़),
  • 68723 (डोंगरगढ़-गोंदिया), 68724 (गोंदिया-रायपुर),
  • दुर्ग-गोंदिया-इतवारी: गाड़ी संख्या 68741 (दुर्ग-गोंदिया),
  • 68742 (गोंदिया-दुर्ग), 68743 (गोंदिया-इतवारी), 68744 (इतवारी-गोंदिया),
  • डोंगरगढ़-गोंदिया-इतवारी: गाड़ी संख्या 68711 (डोंगरगढ़-गोंदिया), 68713 (गोंदिया-इतवारी), 68716 (इतवारी-गोंदिया), 68712 (गोंदिया-डोंगरगढ़)
  • बालाघाट-इतवारी रूट: गाड़ी संख्या 68715 (बालाघाट-इतवारी) एवं 68714 (इतवारी-बालाघाट),

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों की समय-सारणी की आधिकारिक पुष्टि कर लें. नागपुर मंडल ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; गर्मी के मौसम में टिकट चेकिंग स्टाफ स्लीवलेस कोट पहन कर करेंगे ड्यूटी

    रायपुर, रायपुर रेल मंडल में यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करने और कर्मचारियों के कार्य परिस्थितियों को अधिक अनुकूल बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की…

    RAILWAY; बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी लाइन कार्य, 10 लोक ट्रेने रद्द

    रायपुर , हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है । इस कड़ी में बिलासपुर-…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां