RAILWAY;गुदमा-आमगांव सेक्शन में तीसरी लाइन की गर्डर लॉन्चिंग; दर्जन भर ट्रेनें रद्द

बिलासपुर, रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत गुदमा-आमगांव सेक्शन में तीसरी लाइन की गर्डर लॉन्चिंग और अप और डाउन लाइन पर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जायेगा । यह कार्य 24, 25 फरवरी 2024 को तथा 06 एवं 07 मार्च, 2024 को तीन घंटे तीस मिनट तक किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

रद्द होने वाली गाडियां 

1) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

2) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

3) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी ।

4) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी ।

5) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी ।

6) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी ।

7) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08713 गोंदिया- गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी ।

8) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी ।

9) दिनांक 25 फरवरी’ 2024 एवं 07 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

10) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

11) दिनांक 05 मार्च, 2024 को  गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

12) दिनांक 07 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

13) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 07 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 12069/12070 रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी  एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।

*मार्ग परिवर्तित गाडियां

14) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से गंतव्य को रवाना होगी । 

मरम्मत कार्य हेतु सिरसा अंडर ब्रिज अस्थाई बंद

सिरसा अंडर ब्रिज (भिलाई -3) के मरम्मत कार्य हेतु दिनांक 16.02.2024 की सुबह 09:00 बजे से दिनांक 18.02.2024 की संध्या 18.00 बजे तक इस अंडर ब्रिज को बंद करना निश्चित किया है। अंडरब्रिज की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं । रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BULLION; सुबह-सुबह सोने और चांदी में आई जोरदार गिरावट, ₹1286 सस्‍ता हो गया सोना

    नई दिल्‍ली. सोने और चांदी के वायदा भाव में आज, 3 नवंबर को जोरदार गिरावट आई है. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोना आज 1286 रुपये गिरकर 138900 रुपये प्रति…

    JIO;जियो लेकर आया चार सस्ते रिचार्ज प्लान,बिना डेटा के 147 रुपये से होंगे शुरू, रोज के लिए कौन सा सबसे अच्छा?

    नईदिल्ली, अगर आप फोन पर इंटरनेट कम चलाते हैं और ज्यादातर कॉल या SMS के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो रिलायंस जियो ने आपके लिए चार सस्ते विकल्प रखे हैं।…

    You Missed

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई