RAILWAY;बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन तेजी से

रायपुर/बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विगत वर्षों में अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत बुनियादी संरचना के विकास के क्षेत्र मे नये क्षितिज का निर्माण किया है । यात्री सुविधाओं की दृष्टि से स्टेशनों में फूट ओवर ब्रिज के निर्माण, रेल लाइनों को क्रास करने वाली सड़क मार्ग के यात्रियों के लिए रोड ओवर ब्रिज/ रोड अंडर ब्रिज/ सब-वे आदि के निर्माण हो या अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत नई रेल लाईन, दोहरीकरण, तीसरी लाईन एवं चौथी लाईन के निर्माण एवं आमान परिवर्तन जैसी अनेक महत्वपूर्ण बड़ी परियोजनाओं को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पूर्ण किया गया है । 

इसी कड़ी में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए मुंबई–हावड़ा मेन लाइन पर अवस्थित बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के मध्य 206 कि.मी. चौथी रेल लाइन का निर्माण लगभग 2135 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से  किया जा रहा है । इस परियोजना के अंतर्गत अब तक ब्रजराजनगर-लजकुरा (04 कि.मी.), चांपा-सारागांव (09 कि.मी.), लजकुरा-बेलपहाड़ (05 कि.मी.), झाराडीह-खरसियां-राबर्ट्सन (14.20 कि.मी.), हिमगीर-बेलपहाड़ (13 कि.मी.), ब्रजराजनगर-झारसुगुड़ा (10.50 कि.मी.), गतौरा-जयरामनगर-लटिया (18 कि.मी.), जामगा-हिमगिर (20.50 कि.मी.) एवं सक्ती-झारडीह (10 कि.मी.) स्टेशनों के मध्य लगभग 106 किलोमीटर चौथी रेल लाइन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है । 

 इस परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षमता आवर्धन में वृद्धि होगी जिससे भविष्य में नई गाड़ियों का परिचालन किया जा सकेगा, इस रेलखंड में गतिशीलता में वृद्धि होगी, जिससे ट्रेनों की गति में वृद्धि के साथ साथ यात्री गाड़ियों का समयबद्ध परिचालन भी सुनिश्चित होगा ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    CEMENT; सीमेंट 30 रुपये महंगा, रातों -रात कम्पनियों ने बढाए दाम, ठेकेदार-विल्डर्स हालाकान

    रायपुर, प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी ने निर्माण क्षेत्र को प्रभावित कर दिया है। सोमवार से कंपनियों ने सीमेंट के दाम 30 रुपए प्रति बोरी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…