RAILWAY; केंद्रीय बजट में मिली सौगात, 6896 करोड़ से होगा छत्तीसगढ़ में रेलवे का विकास

रायपुर, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को पेश किए गए अंतरिम बजट के बाद रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों को संबोधित किया। इस मौके पर रायपुर रेल मंडल कार्यालय में मीडियाकर्मियों के साथ डीआरएम संजीव कुमार ने भी चर्चा की।

डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रेलवे के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने छह हजार 896 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। यह राशि तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कारिडोर में खर्च की जाएगी, जिसमें ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कारिडोर, पोर्ट कनेक्टिविटी कारिडोर और उच्च यातायात घनत्व कारिडोर शामिल है।

वर्ष 2009 से 2014 के बीच मिले थे केवल 311 करोड़ रुपये

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को मिले बजट पर ट्रांसफार्मिंग रेल के बारे में डीआरएम संजीव कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ को 2009 से 2014 के बीच महज 311 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी, तब मात्र छह किमी रेल लाइन बिछाई जाती थी, लेकिन अब छत्तीसगढ़ 162 किमी (औसतन) रेल लाइन बिछाई जाती है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ में रेलवे के डेवलपमेंट के लिए 36 हजार 968 करोड़ का इंवेस्टमेंट किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अमृत रेलवे स्टेशन मिशन के तहत रायपुर, बिलासपुर, भिलाई समेत मंडल के 32 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास का काम जल्द से जल्द शुरू होगा। यही नहीं, मल्टी माडल कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए पीएम गतिशक्ति के तहत परियोजनाओं की पहचान की गई है।यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा। इस दौरान रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डा. विपिन वैष्णव समेत अन्य रेलवे अधिकारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CEMENT; सीमेंट 30 रुपये महंगा, रातों -रात कम्पनियों ने बढाए दाम, ठेकेदार-विल्डर्स हालाकान

    रायपुर, प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी ने निर्माण क्षेत्र को प्रभावित कर दिया है। सोमवार से कंपनियों ने सीमेंट के दाम 30 रुपए प्रति बोरी…

    ORACLE LAYOFFS; अमेरिकी कंपनी ने 30,000 लोगों की छीनी नौकरी, इनमें 12,000 भारतीय भी, एक ईमेल से सब खत्म !

    रायपुर, अमेरिकी IT कंपनी Oracle ने दुनिया भर में लगभग 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इन छंटनियों का असर भारत पर भी पड़ा है, जहाँ लगभग 12,000…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…