RAILWAY; स्टेशन के आरक्षण केंद्र के पास स्थित दोपहिया पार्किंग एक्सप्रेस-वे के पास स्थानांतरित

*एक्सप्रेसवे के पास उपलब्ध कराई गई है दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग

रायपुर,रायपुर रेलवे स्टेशन के शहर साइड में चल रहे स्टेशन पुनर्विकास एवं निर्माण कार्यों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए आरक्षण केंद्र के पास स्थित दोपहिया वाहन पार्किंग स्थल को एक्सप्रेसवे के पास स्थानांतरित किया गया है।
               यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर स्टेशन के शहर साइड में एक्सप्रेसवे के पास दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आरक्षण केंद्र के समीप वर्तमान दोपहिया पार्किंग स्थल को निर्माण कार्यों के लिए स्थानांतरित किया गया है।
                रेलवे द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि अपने दोपहिया वाहन एक्सप्रेसवे के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। यात्री स्टेशन परिसर अथवा अन्य अनधिकृत स्थानों पर अपने वाहन पार्क करने से बचें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रियों की सुविधा के लिए गुढ़ियारी साइड पर भी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।
         रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़ा करें तथा पार्किंग शुल्क की निर्धारित दरों के अनुसार ही भुगतान करें। स्टेशन पुनर्विकास कार्यों के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रियों से अपील है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें तथा रेलवे द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें।
            रेलवे प्रशासन यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करता है। रायपुर स्टेशन के विकास एवं पुनर्विकास कार्यों को सुचारु रूप से पूरा करने में यात्रियों का सहयोग महत्वपूर्ण है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVERNOR; तमिलनाडु से उडीसा तक 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, मप्र. के ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड की कमान

    नईदिल्ली, देश के छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार 12 अक्टूबर को नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के…

    RPF; साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान,रेलवे सुरक्षा में समर्पण का प्रतीक है रेसुब

    *रेलवे सुरक्षा बल  का 42वाँस्थापना दिवस समारोह रायपुर, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने आज 12 अक्टूबर, 2026 को अपना 42वाँ स्थापना दिवस औपचारिक परेड तथा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी के साथ इंस्टीट्यूट…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा