RAILWAY; सहायक लोको पायलट की भर्ती हेतु आयु सीमा में 3 वर्षों की छूट,सालांत में नियुक्ति होगी 

बिलासपुर, विगत दिनों रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सीईएन – 01/2024 के द्वारा सहायक लोको पायलट हेतु नोटिफिकेशन निकाले गए थे । इस नोटिफिकेशन को लेकर अभ्यर्थियों के मध्य उत्पन्न भ्रांतियों को दूर करने हेतु एक ओर जहां आयु सीमा में राहत देने का निर्णय लिया गया है, वहीं दूसरी ओर भर्ती प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी की जा सके इसके लिए टाईमलाईन भी जारी किया गया है ।  

कोविड महामारी के कारण कुछ उम्मीदवारों की आयु नोटिफिकेशन में तय आयु सीमा  से ज्यादा हो गई है। इसी के मद्देनजर उन उम्मीदवारों को राहत देने के उद्देश्य से सहायक लोको पायलट की भर्ती के लिए तय आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट प्रदान की गई  है । अब सामान्य श्रेणी एवं ईडब्लूएस के अभ्यर्थी जिनकी जन्मतिथि 02.07.1991 और 01.07.2006 के बीच है इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं । इसी तरह ओबीसी (एनसीएल) के अभ्यर्थी जिनकी जन्मतिथि 02.07.1988 और 01.07.2006 के बीच है तथा एसी/एसटी के अभ्यर्थी जिनकी जन्मतिथि 02.07.1986 और 01.07.2006 के बीच है, इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं । 

साथ ही सहायक लोको पायलट की नियुक्ति हेतु जारी नोटिफिकेशन सीईएन – 01/2024 की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने हेतु चरणबद्ध परीक्षा की संभावित टाईमलाईन भी जारी कर दी गयी है जो निम्नानुसार है –  

1. प्रथम चरण में सीबीटी-1 की परीक्षा जून से अगस्त, 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

2. द्वितीय चरण में सीबीटी-2 की परीक्षा सितम्बर, 2024 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

3. तीसरे चरण में Aptitude Test (सीबीएटी) की परीक्षा नवम्बर, 2024 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

4. Aptitude Test  के उपरांत डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन हेतु अभ्यर्थियों का शॉटलिस्ट नवम्बर-दिसम्बर, 2024 तक कर लिया जायेगा । 

एएलपी की भर्ती हेतु अगले चरण में जनवरी, 2025 में एक बार पुनः रिक्तियां निकालने की योजना संभावित है । रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एएलपी के अलावे Technicians की बहाली हेतु भी एक Centralized Employment Notification (CEN)  जारी करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहा है तथा शीघ्र ही नोटिफिकेशन जारी करने की योजना है । इच्छूक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आगामी नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी हेतु वे आरआरबी के ऑफिसियल बेवसाईट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….