RAILWAY; उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 9 रेलकर्मियों का सम्मान

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के उत्साहवर्धन एवं उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना के उद्देश्य से आज मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर दयानंद द्वारा अगस्त 2026 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र (Certificates of Appreciation) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद सहित सम्बंधित कर्मचारी उपस्थित रहे ।

मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके समर्पण एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई। यह पहल टिकट चेकिंग स्टाफ के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगामी महीनों में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रभावी टिकट जांच कार्य से न केवल रेल राजस्व में वृद्धि होती है, बल्कि यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने के लिए भी प्रोत्साहन मिलता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने से अन्य कर्मचारियों में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं बेहतर प्रदर्शन की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

 अगस्त 2026 माह में रायपुर रेल मंडल के स्टेशन टिकट चेकिंग, लाइन टिकट चेकिंग एवं  स्क्वाड चेकिंग श्रेणियों के अंतर्गत सर्वाधिक टिकट चेकिंग आय अर्जित करने वाले कुल 09 टिकट चेकिंग स्टाफ को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। टिकट चेकिंग लाइन स्टाफ में सर्वाधिक आय अर्जित करने के लिए देवरत मल, सीटीआई/ रायपुर, बी. एल. कैवर्त्य, डिप्टी सीटीआई/ रायपुर, नीरज कांत, सीनियर टीई/ दुर्ग, सम्मानित हुए। स्टेशन टिकट चेकिंग में सर्वाधिक आय अर्जित करने के लिए अमित आनंद, सीसीटीसी/ रायपुर, नंदकिशोर, सीसीटीसी/ दुर्ग, शशि कुमार सीनियर टीई/ रायपुर सम्मानित हुए।रायपुर एवं दुर्ग स्क्वाड में सर्वाधिक आय अर्जित करने के लिए श्रीमती शिप्रा घोष, डिप्टी सीटीआई/दुर्ग, श्रीमती मनजीत कौर, सीनियर टीई/ दुर्ग, श्रीमती इंदु गुप्ता, सीनियर टीई/ दुर्ग सम्मानित हुए।

                

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; अभियंता दिवस पर रायपुर नगर निगम के 25 सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं का सम्मान

    रायपुर , संगी मितान सेवा समिति रायपुर द्वारा अभियंता दिवस के अवसर पर आज रायपुर नगर निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल नगर निगम सामान्य सभा…

    GANESHA; इस साल भी महादेव घाट में होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन,रुट तय, समिति गठित,नदी में मूर्तियो का विसर्जन नहीं

    0 गणेश विसर्जन स्थल व्यवस्था हेतु अधिकारियों की दिनांक 25 सितम्बर को सुबह 6 बजे से 1 अक्टूबर को सुबह 6 तक ड्यूटी लगाई रायपुर, नगर निगम रायपुर के आयुक्त…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर