RAILWAY; पांच साल बाद बढी कुलियों की मजदूरी, अब 40 किलो सामान की ढुलाई के लिए देने होंगे 100 रुपये

रायपुर, रेलवे ने कुलियों का मेहनताना बढ़ा दिया है। रायपुर रेलवे मंडल के अंतर्गत आने वाले रायपुर स्टेशन में सामान की ढुलाई के लिए अब पहले की तुलना में यात्रियों को 30 प्रतिशत अधिक पैसे देने होंगे। 40 किलो सामान की ढुलाई के लिए 70 रुपये के स्थान पर 100 रुपये देने होंगे। कुलियों का मेहनताना करीब पांच साल बाद बढ़ाया गया है। वर्तमान में रायपुर स्टेशन में 105 कुली पंजीकृत हैं। इधर, कुलियों का कहना है कि रेलवे ने मेहनताना जरूर बढ़ा दिया है, लेकिन तकनीकी सुविधाएं बढ़ने से पहले जैसी आमदनी अब नहीं रही। सभी कुलियों की आर्थिक स्थिति खराब है। अपनी आमदनी से परिवार का गुजारा तक नहीं कर पा रहे हैं।

भारतीय रेलवे ने कुलियों का मेहनताना बढ़ाने को लेकर आदेश पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि लाइसेंसधारी कुलियों का मेहनताना बढ़ा दिया गया है, इसका प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि सभी कुलियों को इसकी जानकारी हो सके। हालांकि, अभी भी कुली पहले तय रेट के हिसाब से ही मेहनताना ले रहे हैं। लेकिन आने वाले दिनों में नई दरों के हिसाब से पैसा लेंगे।

ग्रुप के हिसाब से दर तय

कुलियों का बढ़ा हुआ मेहनताना रायपुर रेल मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर लागू कर दिया गया है। यात्रियों को ग्रुप ए, ग्रुप बी स्टेशन के हिसाब से मेहनताना देना होगा। पहले ग्रुप ए स्टेशन में 40 किलो वजन वाला सामान उठाने के लिए 100 रुपये देने होते थे, जिसे अब बढ़ाकर 140 रुपये कर दिया गया है। ग्रुप बी स्टेशन में पहले 40 किलो वजन वाला सामान उठाने के लिए 70 रुपये देने पड़ते थे, जिसे अब बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है।

अब यात्रियों को देने होंगे इतने रूपए-

– 2 क्विंटल हाथ से ठेला ढोने वाले सामान के लिए पहले 170 रुपए पहले तय किए गए थे, लेकिन अब 230 रुपए देने होंगे। 

– 2 क्विंटल से ज्यादा सामान है तो फिर 250 की बजाय 340 रुपए देने होंगे। 

– बीमार व्यक्ति के लिए व्हील चेयर पर ले जाने के लिए ग्रुप ए स्टेशन पर 130 रुपये लिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 180 रुपये कर दिया गया।

– ग्रुप बी स्टेशन पर बीमार व्यक्ति को व्हील चेयर पर ले जाने के लिए पहले 100 रुपये लिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 140 रुपये कर दिया गया।

– पहले स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए 200 रुपये लिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 270 रुपये कर दिया गया।

– ग्रुप बी स्टेशन के लिए स्ट्रेचर का किराया पहले 120 रुपए वसूला जाता था, जिसे अब 160 रुपए दिया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CEMENT; सीमेंट 30 रुपये महंगा, रातों -रात कम्पनियों ने बढाए दाम, ठेकेदार-विल्डर्स हालाकान

    रायपुर, प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी ने निर्माण क्षेत्र को प्रभावित कर दिया है। सोमवार से कंपनियों ने सीमेंट के दाम 30 रुपए प्रति बोरी…

    ORACLE LAYOFFS; अमेरिकी कंपनी ने 30,000 लोगों की छीनी नौकरी, इनमें 12,000 भारतीय भी, एक ईमेल से सब खत्म !

    रायपुर, अमेरिकी IT कंपनी Oracle ने दुनिया भर में लगभग 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इन छंटनियों का असर भारत पर भी पड़ा है, जहाँ लगभग 12,000…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…