RAIN; बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के बीच मानसून की वापसी, जाते-जाते तांडव मचाएगी बारिश

नईदिल्ली, अगले दो दिन में मानसून की विदाई शुरू होने वाली है. 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों से मानसून की विदाई शुरु होगी. इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. लेकिन, वापसी का असर उत्तर प्रदेश (यूपी) के कई जिलों पर देखने को मिल रहा है. यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि बारिश का दौर कल यानी शुक्रवार को भी जारी रह सकता है.

सितंबर का आधा महीना बीतने के साथ देश में मानसून की वापसी के संकेत मिलने लगे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. हालांकि पूर्वी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

IMD के अनुसार ओडिशा में 18 से 20 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है, जबकि झारखंड में 17 सितंबर के आसपास भी बारिश और गरज-चमक का दौर बना रह सकता है.

बंगाल से गुजरात तक बारिश का असर

IMD के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 से 19 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधि बनी रह सकती है. वहीं, गुजरात क्षेत्र में 17 से 19 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. इसके अलावा सौराष्ट्र और कच्छ में भी 17 सितंबर को बारिश हो सकती है.महाराष्ट्र में कोंकण-गोवा में 17 सितंबर से छिटपुट बारिश जारी रह सकती है, जबकि मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 16 से 22 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है.

दक्षिण भारत में भी बारिश जारी

दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु-पुडुचेरी में 16 से 22 सितंबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है. केरल में 19 से 22 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधि बढ़ने का अनुमान है. कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी 16 से 19 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WEATHER; बारिश से मिलेगी राहत, छत्तीसगढ़ में आज से मानसून पड़ेगा धीमा, अब बढ़ेगा तापमान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना है। हालांकि…

    RAIN; अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व