RAIN; छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, इन इलाकों में भारी बारिश के बाद मानासून की होगी विदाई

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बारिश का दौर फिर तेज होने के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम बनने की संभावना के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर से मानसून की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और गरियाबंद में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गई है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को मौसम बिगड़ने के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

19 सितंबर से बना है मौसम सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर से अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटे में और विकसित होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना जताई गई है। इसके आगे बढ़ने और मजबूत होने पर यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी में अवदाब का रूप ले सकता है। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से 22 से 25 सितंबर के दौरान छत्तीसगढा में व्यापक बारिश होने की संभावना है। वहीं 22 सितंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

29 सितंबर के बाद मानसून की विदाई के संकेत

बारिश के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश से मानसून की विदाई को लेकर भी संकेत दिए हैं। बताया गया है कि 29 सितंबर के बाद छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है। हालांकि इससे पहले बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है।

रायपुर में छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। बादल गरजने-चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश के बावजूद राजधानी में दिन के तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिली।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAIN; बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के बीच मानसून की वापसी, जाते-जाते तांडव मचाएगी बारिश

    नईदिल्ली, अगले दो दिन में मानसून की विदाई शुरू होने वाली है. 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों से मानसून की विदाई शुरु होगी. इसके लिए अनुकूल…

    WEATHER; बारिश से मिलेगी राहत, छत्तीसगढ़ में आज से मानसून पड़ेगा धीमा, अब बढ़ेगा तापमान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना है। हालांकि…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व