RAIN; अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत सामग्री वितरित, अरमान नाला का चौड़ीकरण एवं अतिक्रमण हटाने की मांग

अर्जुन तिवारी

रायपुर, राजधानी रायपुर में हुई अभूतपूर्व अतिवृष्टि ने कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लगातार हुई मूसलाधार बारिश से शहर के अनेक क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर स्थिति निर्मित हो गई, जिससे हजारों नागरिकों का जनजीवन प्रभावित हुआ। गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक-29 सहित आसपास के क्षेत्रों में कई घरों में पानी घुसने से राशन, घरेलू उपयोग की सामग्री एवं आवश्यक सामान खराब हो गए तथा लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक-29 के पार्षद कैलाश बेहरा ने नगर निगम के मुख्य आयुक्त श्री संविद मिश्रा, जोन क्रमांक-03 की आयुक्त श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे तथा नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं अरमान नाला का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर समीपवर्ती वार्ड के पार्षद राजेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान पार्षद कैलाश बेहरा ने अधिकारियों के समक्ष कहा कि वर्षों से हुए अवैध अतिक्रमण के कारण अरमान नाला अपनी मूल चौड़ाई खो चुका है और अब नाली का स्वरूप ले चुका है। परिणामस्वरूप तेज बारिश के समय पानी की निकासी बाधित होती है और नाला उफान पर आकर आसपास की बस्तियों एवं घरों में प्रवेश कर जाता है, जिससे प्रत्येक वर्ष नागरिकों को भारी आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान उठाना पड़ता है।

उन्होंने नाले से अवैध अतिक्रमण हटाने, नाले का वैज्ञानिक तरीके से चौड़ीकरण एवं गहरीकरण कराने तथा स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की मांग की। नगर निगम के मुख्य आयुक्त श्री संविद मिश्रा ने विषय की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत पार्षद कैलाश बेहरा ने अपनी टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य भी संचालित किए। जलभराव और पानी निकासी की समस्या के कारण अनेक परिवारों के घरों में भोजन बनाना संभव नहीं हो पाया था। इसे देखते हुए प्रभावित परिवारों तक पका हुआ गरम भोजन एवं आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई। इस दौरान जगन्नाथ नगर, प्रगति नगर, इमामबाड़ा, गौरा नगर, गांधी नगर, राधा-कृष्ण मंदिर क्षेत्र, काली नगर सहित विभिन्न बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत सामग्री वितरित की गई तथा नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर पार्षद कैलाश बेहरा ने कहा कि “जनप्रतिनिधि होने के नाते संकट की इस घड़ी में प्रभावित प्रत्येक परिवार के साथ खड़ा रहना हमारा दायित्व है। नागरिकों की सुरक्षा, राहत और स्थायी समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। प्रशासन के सहयोग से जल निकासी, अतिक्रमण हटाने एवं राहत कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।”

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COWSHED; 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, ओखर गौधाम में पशुओं की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

    रायुपर, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल…

    MINING; रेत खदानों की नीलामी के बाद भी काम बंद!, 8 महीने से NOC के इंतजार के बीच बरसात में भी दिन-रात अवैध खनन की शिकायत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रेत खदानों को लेकर खनिज विभाग ने नई कवायद शुरू की है। आरंग और अभनपुर क्षेत्र में 6 नई रेत खदानों के लिए जगह…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी