RAIWAY, रेल निरीक्षण एवं गति परीक्षण के बाद दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन में अब दौडेंगी गाडियां

0 रावघाट- ताड़ोकी सिंगल लाइन विद्युतीकृत ब्रॉडगेज सेक्शन का निरीक्षण सुमीत सिंघल ने किया

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत दल्लीराजहरा– रावघाट नई रेल लाइन परियोजना के ताड़ोकी–रावघाट सिंगल लाइन विद्युतीकृत ब्रॉडगेज सेक्शन का निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त, दक्षिण पूर्व परिमण्डल, कोलकाता सुमीत सिंघल द्वारा कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) द्वारा किया गया ।दल्लीराजहरा– रावघाट नई रेल लाइन परियोजना के ताड़ोकी–रावघाट का निरीक्षण एवं गति परीक्षण रेल लाइन के कमीशनिंग की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति है। रेल प्रशासन द्वारा आवश्यक संरक्षा प्रक्रियाओं एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे की कार्यवाही की जाएगी।

  कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी 22 सितम्बर 2026 को सीआरएस स्पेशल ट्रेन द्वारा ताड़ोकी से रावघाट सेक्शन का निरीक्षण किया रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) सुमीत सिंघल द्वारा गति परीक्षण (स्पीड ट्रायल) भी संपन्न किया गया । इस अवसर पर मुदित भटनागर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) मुख्यालय बिलासपुर एवं  मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर श्री दयानंद,  रेल विकास निगम लिमिटेड से सरोज कांता पात्रा, पीईडी ईस्ट-आरवीएनएल, भावेश पांडे- सीपीएम/आरवीएनएल/ रायपुर कन्हैया गोयल/ एजीएम/ आरवीएनएल/रायपुर सहित संबंधित वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा किया गया निरीक्षण एवं गति परीक्षण नई रेल लाइन के कमीशनिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस दौरान रेल लाइन, पुल-पुलियों, विद्युतीकरण, सिग्नलिंग एवं अन्य संरक्षा तथा तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत रेलखंड की परिचालन क्षमता एवं संरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। बहुप्रतीक्षित दल्लीराजहरा  रावघाट रेल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। वर्तमान में दल्लीराजहरा से ताड़ोकी तक यात्रियों को रेल की सुविधा मिल रही है ।

 ताड़ोकी – रावघाट  सेक्शन में ट्रेन परिचालन से आसपास के क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन के बेहतर एवं सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होंगे। इस रेल लाइन के माध्यम से कृषि उत्पादों एवं स्थानीय व्यापारिक वस्तुओं के परिवहन को सुगमता मिलेगी, नई रेल लाइन ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों को व्यापक रेल नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बेहतर रेल संपर्क से नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं व्यापार से जुड़े अवसरों तक पहुंचने में सुविधा होगी। साथ ही, रेल परिवहन के विस्तार से क्षेत्र में पर्यटन, निवेश तथा अन्य आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।

          

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; बेटिकट यात्रियों की खैर नहीं, सघन टिकट जांच अभियान में 43,710 मामलों में 3.13 करोड का जुर्माना

    बिलासपुर/ रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ बिना उचित प्राधिकार अथवा निर्धारित नियमों के विरुद्ध सामान/लगेज ले जाने…

    INDIGO; इंडिगो का सफर होगा महंगा, बढ़ाए कई घरेलू सर्विस चार्ज,अब बच्चे के टिकट से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज तक देना होगा ज्यादा पैसा

    नईदिल्ली, इंडिगो (IndiGo) से घरेलू उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयरलाइन ने कई यात्री सेवाओं के शुल्क में बदलाव किया है। नए चार्ज के तहत इन्फेंट…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर