RAM MANDIR; पर्यटन मंत्री बृजमोहन बोले- पुरखौती मुक्तांगन में बनेगी रामलला मंदिर की  प्रतिकृति

*अयोध्या की तर्ज पर कौशल्या धाम का होगा विकास* *कौशल्या धाम चन्दखुरी में रामोत्सव का भव्य आयोजन*

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अयोध्या में तैयार किए गए राम मंदिर की प्रतिकृति तैयार की जाएगी। संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां कौशल्या माता धाम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा आयोजित रामोत्सव के आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में भव्य और दिव्य राम मंदिर प्रतिकृति तैयार की जाएगी। यह अयोध्या में बनाए गए राम मंदिर की हुबहू प्रतिकृति होगी।

उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम की तर्ज पर कौशल्या माता धाम का भी विकास किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सुनील सोनी ने माता कौशल्या पर आधारित विशेष डाक टिकिट विमोचन किया। इस मौके पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने रामोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश में उमंग और उत्साह का वातावरण है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। छत्तीसगढ़ रामलला के ननिहाल है, और मैं गर्व से कह सकता हूं कि देश के एकमात्र कौशल्या माता जी का मंदिर सिर्फ कौशल्या धाम चंद्रखुरी में है और ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह कौशल्या माता के जनभूमि है तो प्रभु श्री राम अपने मामा घर कई बार आए होंगे, हम सौभाग्य शाली है कि प्रभू राम छत्तीसगढ़ के मिट्ठी में खेले-कूदें है। 

*लोक कलाकारों ने दी भक्तिमय प्रस्तुति* 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक कलाकार राकेश तिवारी एवं साथी द्वारा राम वन गमन नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा श्रीमती गोपा सान्याल एवं साथी द्वारा राम भजन, श्रीमती अल्का चंद्राकर एवं साथी द्वारा भजन, जसगीत एवं लोकगीत के साथ ही अनेक मानस मंडली द्वारा मानस गायन की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

*गंगा आरती, आतिशबाजी और लेजर म्यूजिक शो*

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कौशल्या धाम पहुंच कर माता कौशल्या  का दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वे जलसेन तालाब घाट में रामलला आरती और गंगा आरती में भी शामिल हुए। इस मौके पर तालाब और मंदिरों को भव्य रूप से सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम में आकर्षक आतिशबाजी के साथ ही लेजर म्यूजिक शो का भी आयोजन किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    धींगरा अध्यक्ष, प्रो.छाबड़ा कार्यकारी अध्यक्ष, टी.एस.जब्बल सलाहकार बने

    0 वेलफेयर एसोसियेशन पदाधिकारियों का सर्वसम्मत चुनाव 0 बी.एस.सलूजा सचिव और विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष बने रायपुर, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने गत शनिवार को अपनी वार्षिक बैठक में नए…

    RAM MANDIR; रामसेवकों का दल रायपुर से अयोध्‍या रवाना, CM साय ने दिखाई हरी झंडी, 60 दिनों तक रामभक्‍तों को कराएंगे भोजन

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल रायपुर से हरी झंडी दिखाकर रामसेवकों की टीम को रवाना किया। रायपुर के श्रीराम मंदिर…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….