RAPE; मैनपाट घूमाने के बहाने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर तीन किशोरियों से दुष्कर्म

अंबिकापुर, कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर तीन किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित किशोरियों की शिकायत पर पुलिस ने दो अपचारी बालकों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरियों को उनके परिचित आरोपी युवक ने मैनपाट घुमाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। पीड़ित किशोरियों के अनुसार आरोपियों ने उन्हें चार पहिया वाहन से पहले रायगढ़ जिले के कापू ले गए। यहां उन्होने पीड़ितों को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दिया। दवा के असर से जब किशोरियां बेहोशी की हालत में चली गई तो आरोपियों ने मैनपाट के जंगल में दुष्कर्म किया। दवा का असर कम होने पर जब पीड़ितों को होश आया तो उन्हें अपने साथ हुई घटना अहसास हुआ और इसका विरोध किया। किशोरियों के तेवर से घबराएं आरोपियों ने किशोरियों को पत्थलगांव के बस स्टैंड में छोड़ दिया।

घटना से बदहवास एक किशोरी से सहायता के लिए मोबाइल से काल करके अपने एक परिचित युवक को बुलाया। आरोप है कि सहायता के लिए आरोपी ने पीड़ित किशोरी को एक लाज में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के काफी देर तक वापस ना आने पर उसकी साथी किशोरियों ने स्वजनों को फोन पर घटना की जानकारी देते हुए सहायता के लिए पत्थलगांव बुलाया। जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरियों के स्वजनों के आने पर लापता किशोरी की पतासाजी शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद पीड़ित किशोरी और आरोपी एक लाज में मिले। इस पूरे मामले में तीनों पीड़ित किशोरी और उनके स्वजनों ने पत्थलगांव थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पत्थलगांव पुलिस ने सुनिल कुमार और अभिषेक कुमार और दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; प्रश्नचिन्ह लगाती है सिया जैसी लड़कियां!

    पिछले साल मध्य प्रदेश का इंदौर शहर में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में  उनकी  हालिया में विवाहित पत्नी सोनम सहित तथाकथित प्रेमी का नाम सामने आया था। इस…

    SCAM; 657 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, दो IAS अधिकारियों के घर छापेमारी, एक अफसर हिरासत में

    चंडीगढ़, हरियाणा में 657 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए हरियाणा कैडर के दो आईएएस अधिकारियों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’