Rashifal; प्रेम जीवन में खत्म होंगी दूरियां, रिश्ते होंगे मजबूत

 मेष – अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट की खोज आपके प्रेम को अधिक बढ़ाएगी। अपने साथी को इस बात की अनुभूति कराने से नहीं चूकना चाहिए कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। दूर बैठे प्रिय से मिलकर खुशी का अनुभव करेंगे।

वृषभ– आज का दिन आपके और पार्टनर के लिए विशेष हो सकता है। आप दोनों मिलकर भरपूर मनोरंजन करेंगे। आज का दिन खुशियों से भरपूर बीतेगा। आपसी रिश्ते अधिक मजबूत होंगे।

मिथुन- किसी बात पर पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। आप साथी को दिए वादों को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। कुछ सामाजिक समस्या चुनौतीपूर्ण बन सकती है। जिन रिश्तों में परिजनों की सहमति नहीं है, उसमें खटाई पड़ सकती है।

कर्क- आज का दिन यादगार साबित होगा। अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। यह मौका आपसी प्यार और रिश्तों को मजबूत करने का होगा। लंबे अंतराल के बाद रोमांस से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा।

सिंह- प्रेम भरी जिंदगी में वादा करने का दिन है। पार्टनर के साथ भरपूर आनंद उठाएंगे। साथी का प्यार आपको बीता हुआ समय भुलाने में मदद करेगा। आप महसूस करेंगे कि आपको दिल की गहराइयों से चाहने वाला लाइफ पार्टनर मिल गया है।कन्या- आज इस राशि के जातक रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने पार्टनर के साथ किसी ऐसी जगह मिलने का कार्यक्रम बनाएं, जहां कोई व्यवधान ना हो। अपने प्यार का इजहार करने का बेहतर दिन है।

तुला- अपने पार्टनर के सामने अपने प्यार को इस प्रकार व्यक्त करें, जिससे वह नयापन और खास अनुभव करें। अपने प्रेम को बढ़ाने के लिए साथी की दिल खोलकर तारीफ करें। किसी शांत एवं प्राकृतिक रूप से भरपूर जगह पर जाएं।

वृश्चिक- नई और अच्छी सोच के अपने पार्टनर पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। पार्टनर आपका साथ पाकर खुशी महसूस करेगा। आपकी सकारात्मक सोच रिश्तों को अधिक मजबूत बनाएगी।

धनु- आप अपने पार्टनर के साथ बिताएं पलों की यादों में खोएं रहेंगे। आपको साथी की चाहत महसूस होगी। रिश्ते के लिए कुछ अच्छे निर्णय लेने में सफल होंगे।

मकर- जिंदगी को प्यार से सरोबार करके खुशमिजाज बना देंगे। पार्टनर के साथ बाहर जाकर अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।

कुंभ- पसंदीदा कामों से आपका पार्टनर आनंद प्राप्त करेगा। साथ-साथ कार्य करने से आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। अपने मन के भावों को प्रिय के समक्ष रखें। अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

मीन- पार्टनर से प्राप्त संदेश से फूले नहीं समाएंगे। बेताबी से मिलने की उम्मीद रहेगी। जिंदगी की परेशानियों को भुलाकर प्रेम से एक-दूसरे के साथ जी सकेंगे। पार्टनर का साथ प्यार की गहराइयों को बढ़ाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CHARDHAM YATRA; चारधाम यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरु, ऑनलाइन पंजीकरण का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

    नईदिल्ली, चारधाम यात्रा 2026 के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार अब खत्म हो गया है. चार धाम यात्रा अप्रैल माह से शुरू होने जा रही है. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की…

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    0 शिक्षा और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल ने सराहना कीनारायणपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अधीनस्थ लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर की…

    You Missed

    SEX RACKET; दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार, किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, एमपी से बुलाई गई थी युवतियां

    SEX RACKET; दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार, किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, एमपी से बुलाई गई थी युवतियां

    NAXALITE; सीएम रेड्डी की मौजूदगी में तेलंगाना में 130 माओवादियों ने डाले हथियार, 4.18 करोड़ रुपए का था इनाम

    NAXALITE; सीएम रेड्डी की मौजूदगी में तेलंगाना में 130 माओवादियों ने डाले हथियार, 4.18 करोड़ रुपए का था इनाम

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा