RATH YATRA;राजधानी में पुरी की तर्ज पर गुरुवार को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री होंगे शामिल

रायपुर, राजधानी रायपुर गुरिवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की रथयात्रा के उल्लास में सराबोर होगी। श्री जगन्नाथ सेवा समिति, गायत्री नगर (शंकर नगर) के तत्वावधान में गुरुवार, 16 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026’ की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आकर्षक ढंग से सुसज्जित रथ, रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा, फूलों से सजे मंदिर परिसर तथा श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक व्यवस्थाओं के साथ पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है।

समिति के अध्यक्ष एवं रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्त और भगवान के स्नेह, समर्पण एवं आस्था का महापर्व है। इस ऐतिहासिक रथयात्रा में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और हजारों श्रद्धालु सहभागी बनेंगे। उन्होंने बताया कि प्रातः 7 बजे से भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा जी की विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन का आयोजन होगा। इसके पश्चात विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में हवन की पूर्णाहुति, महाआरती एवं भगवान को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा।

महोत्सव का सबसे आकर्षक और आध्यात्मिक क्षण दोपहर में होने वाली ‘छेरा पहरा’ की परंपरा होगी, जिसमें महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री प्रथम सेवक के रूप में भगवान के रथ के समक्ष स्वर्ण झाड़ू लगाकर सेवा का संदेश देंगे। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा का रथारोहण होगा और वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि तथा जयघोष के बीच महाआरती संपन्न होगी। दोपहर 3 बजे भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा गायत्री नगर स्थित मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। श्रद्धालु पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा, भजन-कीर्तन और ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष के साथ भगवान का स्वागत करेंगे। रथयात्रा बी.टी.आई. मैदान एवं शंकर नगर मार्ग से होते हुए श्री जगन्नाथ चौक पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्था रहेगी। इसके उपरांत भगवान पुनः मंदिर परिसर लौटेंगे और सायंकाल मौसीघर (गुंडिचा मंदिर) के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि में मौसीघर में विशेष आरती एवं दर्शन का आयोजन होगा।

रथयात्रा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए 21 क्विंटल पारंपरिक मूंगगज प्रसाद का भव्य वितरण किया जाएगा। समिति द्वारा हजारों श्रद्धालुओं तक प्रसाद पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि भगवान श्री जगन्नाथ के महाप्रसाद का लाभ अधिक से अधिक भक्तजन प्राप्त कर सकें।पुरंदर मिश्रा ने बताया कि रथयात्रा को लेकर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा, प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं के दर्शन तथा स्वयंसेवकों की व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि सभी भक्तजन सहज एवं सुरक्षित वातावरण में भगवान के दर्शन कर सकें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को मिला ‘उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण-पत्र’राष्ट्रीय कार्यशाला में सराहना

    रायपुर,  जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण तथा जनजातीय अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। भारत सरकार…

    PANDVANI; पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा,गृहग्राम गनियारी को कलाग्राम के रूप में किया जाएगा विकसित

    0 संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर किया ऐलान रायपुर, छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’