RATION CARD; 14 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन

*खाद्य विभाग एप  के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं*

रायपुर, छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 29 जनवरी की स्थिति में 14 लाख राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई। ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। 

राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

आत्म प्रचार के लिये राशन कार्ड का नवीनीकरण, मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री की फोटो लगाने जनता को परेशान किया जा रहा

आत्म प्रचार के लिये अपनी फोटो छपवाने के लिये मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री राशन कार्ड को बदली कर रहे है, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में जो राशन कार्ड बना हुआ है, तथा राज्य की जो पीडीएस प्रणाली है, देश में अकेली ऐसी प्रणाली जहां फिंगर प्रिंट लगाने के बाद ही राशन मिलता है। जितने भी राशन कार्ड बनाये गये है, सारे राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा गया है। इतनी फूलप्रूफ व्यवस्था के बाद क्या आवश्यकता पड़ गयी कि फिर से नया राशन कार्ड बनाने जा रहे है? सरकार में बैठे लोग सिर्फ अपनी फोटो लगाने के लिये, आत्मप्रचार के लिये छत्तीसगढ़ के 72 लाख परिवारों को फिर से लाईन में खड़ा करने जा रहे है, यह भाजपा का जनविरोधी काम है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।
  प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राशन कार्ड नवीनीकरण के नाम पर भाजपा अपना पुराना चरित्र दिखा रही है। इसके पहले जब-जब चुनाव के बाद भाजपा सरकार में आई है। राशन कार्ड के नवनीकरण के नाम से, सत्यापन के नाम से राशन कार्ड की कटौती करती रही है। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के राशन कार्ड काटने के उद्देश्य से नवीनीकरण की प्रक्रिया अपनायी जा रही है, ताकि कम से कम लोगों को रियायती दर पर राशन देना पड़े, सरकार लोगों को राशन देना ही नही चाहती, पहले घोषणा करते है 5 वर्ष तक मुफ्त राशन देंगे अब षडयंत्र कर राशन कार्ड घटाने का हो रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND;आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर IPS रतन लाल डांगी निलंबित, राज्य सरकार ने की कार्रवाई

     रायपुर, राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईजी IPS रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद…

    SCHOOL; सुकमा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में अब शिक्षा का उजाला फिर से फैलने लगा है। सुकमा जिले में बंद पड़े स्कूलों को पुनः संचालित किया गया…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम