ACTION; त्रुटि सुधार न करने पर 2742 समितियों के पंजीयन आवेदन निरस्त, पंजीयन शुल्क किया राजसात

रायपुर, रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएँ, छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1973 (संशोधित 1998) के तहत प्रस्तुत पंजीयन आवेदनों की समीक्षा के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई है। जिन समितियों को उनके आवेदन पत्रों में पाई गई आपत्तियों के सुधार हेतु ऑनलाइन सूचना भेजी गई थी, उनके द्वारा छह माह से अधिक समय बीत जाने पर भी सुधार नहीं किए गए। इसके कारण ऐसे कुल 2742 आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया गया है तथा इनसे प्राप्त पंजीयन शुल्क को राजसात किया गया है।

इसी प्रकार जो समितियां अधिनियम की धारा 27 एवं 28 के अनुसार अपना वार्षिक विवरण प्रस्तुत करने में विफल रहीं, उन्हें  नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब न मिलने की स्थिति में संबंधित समितियों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। इसी क्रम में सुंदर विहार कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी, जिला दुर्ग का पंजीयन भी निरस्त किया गया है।

इसके अलावा 15 अन्य समितियों को भी वार्षिक विवरणी प्रस्तुत न करने पर पंजीयन निरस्तीकरण नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि समिति के पदाधिकारियों के विरुद्ध अधिनियम की धारा 37 के तहत सिविल न्यायालय में परिवाद (मुकदमा) दायर करने की कार्यवाही की जाएगी।

रजिस्ट्रार , फर्म्स एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने कहा है कि अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने और पंजीकृत समितियों की जवाबदेही बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    FEDRATION; बजट में कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर सीएम साय से कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुलाकात कर जताया आभार

    रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्य बजट में कर्मचारियों और…

    BUDGET; आया रे खिलौने वाला खेल खिलौने ले के आया रे….

    आया रे  खिलौने वाला खेल खिलौने ले के आया रे…………..बचपन फिल्म का ये गाना न जाने क्यों आज याद आ रहा है। अपेक्षा, हिंदी शब्दकोश का ऐसा शब्द है जिसके…

    You Missed

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत