REVIEW; रायपुर में स्काई-वॉक का निर्माण का काम जल्द शुरू करें,विभाग के कार्यों का नकारात्मक फीडबैक नहीं आना चाहिए

रायपुर, उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्रीअरुण साव ने कल वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर रायपुर तथा दुर्ग राजस्व संभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर में स्काई-वॉक निर्माण का काम भी जल्द शुरू करने को कहा।

लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होने अधिकारियों से कहा कि विभाग के कार्यों का नकारात्मक फीडबैक नहीं आना चाहिए। सभी अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर काम करें। फील्ड में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। नए भवनों, सड़कों और सेतु के निर्माण के साथ ही पुरानी सड़कों के संधारण, मरम्मत और रखरखाव का भी पूरा ध्यान रखें। उन्होंने रायपुर और दुर्ग संभाग की खराब सड़कों की मरम्मत का काम आगामी नवम्बर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चालू अगस्त महीने में ही इसके लिए निविदा जारी करने को कहा। श्री साव ने वृहद पुलों और रेल्वे ओवरब्रिजेस के नए कार्यों के प्रस्ताव अक्टूबर तक भारत सरकार को भेजने को कहा।  

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं से रेल्वे ओवरब्रिज के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों, पुलों और ओवरब्रिजेस का निर्माण अधोसंरचना विकास से जुड़ा है। राज्य की प्रतिष्ठा भी इनसे बनती है। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों का वास्ता भी सबसे पहले सड़कों से ही पड़ता है।गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही एवं कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता के.के. पीपरी, उप सचिव एस.एन. श्रीवास्तव और रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOK BHAWAN;अब राज्यपाल ने कारखानों में दुर्घटना रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

    रायपुर, प्रदेश में लगातार औद्योगिक दुर्घटनाओं से चिंतित राज्यपाल रमेन डेका ने कारखानों में होने वाली औद्योगिक दुर्घटनाओं को रोकने और श्रमिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के…

    SCHOOL;सीएस की चेतावनी- निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    0 सीबीएसई मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की किताबें ही मान्य रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीबीएसई…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…