RICE SCAM; मार्कफेड के पूर्व एमडी समेत राइस मिलरों पर कसेगा ईडी का शिकंजा, सता रहा गिरफ्तारी का डर

0 रडार में आए सभी लोगों के दर्ज किए जा चुके हैं बयान

रायपुर, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कस्टम मिलिंग चावल घोटाले की जांच तेज कर दी है। 175 करोड़ रुपये की रिश्वत के आरोपित छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ लिमिटेड (मार्कफेड) के पूर्व एमडी मनोज सोनी, पूर्व विपणन अधिकारी पूजा केरकेट्टा समेत छह राइस मिलरों पर कानून का शिकंजा कसने की तैयारी है।

ईडी के रडार में आए सभी लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। ईडी को जांच के दौरान मार्कफेड दफ्तर और राइस मिलरों से 1.06 करोड़ रुपये नकद और वसूली करने से संबंधित दस्तावेज मिले थे। रुपये का हिसाब नहीं देने पर जब्त किया गया है। दस्तावेजों की जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर वसूली के खेल में शामिल सिंडीकेट की भी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। जांच के घेरे में आए अधिकारी-कर्मचारी और राइस मिलरों को गिरफ्तारी का डर सताने लगा है।

ईडी ने दावा किया कि मार्कफेड के एक पूर्व प्रबंध निदेशक और स्थानीय राइस मिलर्स एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने ताकतवर लोगों के लिए 175 करोड़ रुपये की रिश्वत ली। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ईडी ने राज्य में कोयला लेवी, शराब घोटाले के साथ महादेव एप सट्टेबाजी मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी की है। वहीं कई रडार पर हैं।

उक्त मामलों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार से जुड़े स्थानीय राजनेताओं और नौकरशाहों पर साठगांठ कर करोड़ों रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। एजेंसी ने अब तक इन मामलों में दो आइएएस अधिकारियों, एक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, कुछ पुलिस कर्मचारियों, कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।

घोटाला में बेहिसाबी 1.06 करोड़ रुपये बरामद

इधर, कस्टम राइस मिलिंग विशेष प्रोत्साहन घोटाला में ईडी का आरोप है कि 20 और 21 अक्टूबर 2022 को मार्कफेड के पूर्व प्रबंध निदेशक मनोज सोनी, छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर और पदाधिकारियों, जिला विपणन अधिकारियों और कुछ अन्य के ठिकानों की तलाशी में विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और बेहिसाबी 1.06 करोड़ रुपये बरामद किए गए।

500 करोड़ के भुगतान में 175 करोड़ रुपये की रिश्वत

विशेष भत्ता 40 से बढ़ाकर 120 रुपये किया ईडी ने जांच में पाया है कि छत्तीसगढ़ राज्य राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मार्कफेड के अधिकारियों के साथ मिलीभगत की और मिलिंग में विशेष प्रोत्साहन राशि का दुरुपयोग करने व रिश्वत में करोड़ों रुपये कमाने की साजिश रची। जांच में यह भी सामने आया है कि धान की मिलिंग में विशेष भत्ता 40 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये प्रति क्विंटल करने के बाद 500 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया गया, जिससे 175 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली। इसे रोशन चंद्राकर ने मार्कफेड के एमडी की सक्रिय सहायता से एकत्र किया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC SCAM; पेपर लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक के बड़े खुलासे, एडिशनल कलेक्टर ED की हिरासत में

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एडिशनल कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय के तत्कालीन OSD रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे…

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व