RMC;नगर निगम का व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू, एक ही प्लेटफार्म पर कई सुविधाएं

रायपुर,  शहरवासियों को एक ही प्लेटफार्म पर सुविधाएं उपलब्ध कराने नगर निगम ने वाट्सएप चैटबॉट की सुविधा शुरू कर दी है। अब शहरवासी नगर निगम की सुविधाओं के लिए आफिशियल वाट्सएप नंबर 9111666207 पर चैट कर सकते हैं। शुरुआती दौर में इसे छह विकल्पों के साथ लांच किया गया है। इसमें प्रॉपर्टी टैक्स, बीपीएमएस, जल कनेक्शन, नामांतरण, स्वच्छ सर्वेक्षण और शिकायत/हेल्पलाइन शामिल हैं। हाय का मैसेज करते ही आपके सामने भाषा चयन का विकल्प आएगा। इसके बाद आपके सामने नमस्ते के साथ छह विकल्प खुल जाएंगे। जिन्हें सलेक्ट कर आप सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।

अच्छी बात यह कि नगर निगम ने ‘निदान 1100’ को भी चैटबॉट से जोड़ दिया है, जिससे लोगों को शिकायत करने में भी आसानी होगी। नागरिक हवा का स्तर, कचरा, पानी की शुद्धता, स्ट्रीट लाइट जैसी विभिन्न शिकायतें चैटबॉट के माध्यम से कर सकते हैं। इसमें शिकायतों की ट्रैकिंग का सिस्टम भी रखा गया है। हालांकि अभी इसकी सुविधा नहीं मिल रही है, लेकिन आने वाले समय में यह सुविधा भी शुरू हो जाएगी। जिसमें शिकायत के बाद लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वे अपनी शिकायत को ट्रैक भी कर सकेंगे

वाट्सएप से करें संपत्तिकर का भुगतानचैटबाट के माध्यम से रहवासी अपने संपत्तिकर का भुगतान, बकाया संबंधी जानकारी, पुराने संपत्ति कर भुगतान की टैक्स रसीद आसान तरीके से प्राप्त कर सकेंगे। घर बैठे वाट्सएप के माध्यम से अपने संपत्ति कर का भुगतान भी कर सकेंगे। इसके साथ ही नगर निगम के नल कनेक्शन और नामांतरण की ऑनलाइन प्रणाली भी चैटबॉट में उपलब्ध करा दी गई है, जिससे नगर निगम क्षेत्र के रहवासी नए नल कनेक्शन के लिए आवेदन और अपने मकान व भूखंड के नामांतरण के लिए आवेदन भी इसकी मदद से कर सकेंगे।

वाट्सएप चैनल भी हुआ एक्टिव नगर निगम ने इसी के साथ अपना वाट्सएप चैनल भी एक्टिव कर दिया है। इसके माध्यम से निगम अपने दिन प्रतिदिन के क्रियाकलापों, योजनाओं को आम जनता तक आसानी से पहुंचा रहा है। इसके लिए नगर निगम द्वारा वाट्सएप चैनल का लिंक एसएमएस के माध्यम से भी लोगों को भेजा जा रहा है। महापौर एवं आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वाट्सएप चैनल के लिंक https://whatsapp.com/channal/0029Vaa1qvLCnA7tA938gV27 पर जाकर इसे फालो कर लें, ताकि समय-समय पर निगम से जुड़ी जानकारी उन्हें प्राप्त होती रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RMC;राजधानी 100 बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने की तैयारी, शनिवार-रविवार को भी राजस्व वसूली

    0 मोर रायपुर एप से ऑनलाइन सम्पतिकर भुगतान की सुविधा निरन्तर उपलब्ध रायपुर, रायपुर नगर निगम का राजस्व विभाग द्वारा नगर निगम को सम्पतिकर अदा नहीं कर रहे 100 बड़े…

    TRANSFER;अफीम की अवैध खेती का असर ! वर्षों से एक ही जगह जमे 58 पटवारियों का तबादला

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ में अफीम की अवैध खेती का असर दिखने लगा है। दुर्ग जिले में एक कृषि अधिकारी को निलंबित कर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां