RMC; गर्मी में पानी की लो प्रेशर की समस्या की निगरानी कर रहें हैं अफसर

0 अपर आयुक्त और फिल्टर प्लांट के अधिकारियों के साथ ही जोन के अधिकारी भी घर – घर जाकर नलों में पानी की प्रेशर की जांच कर रहे 

रायपुर, रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा द्वारा कल मठपुरैना में घरों की नलों में पानी का प्रेशर की जांच करने के बाद अब फिल्टर प्लांट और जोनों के अधिकारी भी जांच करने के लिए निकले। ज्यादातर जगहों पर भरपूर मात्रा में पानी आ रहा था। कुछ घरों में पानी का प्रेशर कम दिखा। ये स्थानीय स्तर की समस्या निकली। जिसे दुरुस्त करने के निर्देश जोन के अधिकारियों को दे दे दिए गए हैं।         निगम के फिल्टर प्लांट विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेंद्र ने बताया कि जोन 5 वामन राव लाखे वार्ड 66 के अंतर्गत चंद्रशेखर नगर में पानी का लो प्रेशर  की समस्या की निराकरण हेतु किए जा रहे सुरभि नाला  के पास इंटरकनेक्शन कार्य का  निरीक्षण आज अपर आयुक्त विनोद पांडे पांडे एवम जोन 5 के जोन कमिश्नर विमल शर्मा द्वारा किया गया। इस क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 66 और वार्ड क्रमांक 42 में इंटर कनेक्शन हो जाने से इन दोनों वार्डों में लो प्रेशर की समस्या खत्म हो गई है। शाम को 6 बजे नल खुलने के बाद यहीं के चंद्रशेखर नगर में नलों के प्रेशर की जांच की गई। यहां के नलों में जिन घरों में नलों में लो प्रेशर की समस्या थी। अब वहां भरपूर मात्रा में पानी आ रहा है।

  वहीं फिल्टर प्लांट और सभी 10 जोनों के जोन अधिकारी समेत अमृत मिशन के कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा और उनकी टीम भी घर – घर जाकर नलों में पानी के प्रेशर की जांच कर रही है। ज्यादातर जगहों पर पानी भरपूर मात्रा में निकल रहा है। कुछ घरों में लो प्रेशर की समस्या भी देखी गई। ये स्थानीय स्तर की समस्या देखी गई। जिसे जोन अधिकारियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घर – घर जाकर नलों के प्रेशर की जांच कर नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को आखिरी मौका, 21 से 30 जुलाई तक फिर खुलेगा पंजीयन पोर्टल

    रायपुर, राजधानी रायपुर में ई-रिक्शा और ऑटो परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए चलाए जा रहे पंजीयन एवं QR कोड अभियान के तहत वाहन चालकों…

    FOREST; वन अधिकार पत्रों की अनियमितताओं की जांच के लिए बनी जिला स्तरीय समिति,सात दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

    बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में वन अधिकार पत्रों में कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र