RMC,नगर निगम प्रशासनिक फेरबदल, 10 में से 5 जोन कमिश्नर बदले गए

 रायपुर,  राजधानी में आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले जोन कमिश्नरों का तबादला हुआ है. रायपुर नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने इसका आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, राजधानी के जोन क्रमांक 3, 4, 7 और 8 में पदस्थ कमिश्नरों को दूसरे जोन में पदस्थापना की गई है. इसके आलावा एक उपयुक्त को जोन 8 में बतौर जोन कमिश्नर पदस्थापना दी गई है.

आदेश के मुताबिक, जोन 7 आयुक्त जसदेव बाबरा को जोन 3, जोन 8 के आयुक्त अरुण ध्रुव को जोन 4, जोन 3 की आयुक्त प्रीति सिंह को जोन 7, जोन 4 के कमिश्नर राकेश शर्मा को जोन 10 में नवीन पदस्थापना दी गई है. वहीं मुख्यालय में पदस्थ A.K हालदार को उप आयुक्त पद से हटाकर जोन आयुक्त के पद में जोन क्रमांक 8 में पदस्थ किया गया है. इसके अलावा निर्वाचन एवं जनगणना का प्रभार कृष्णा खटीक उपायुक्त और जन्म-मृत्यू, विवाह पंजीयन का प्रभार स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणिग्रहण को सौपा गया है.

डॉ तृप्ति पाणिग्रही को मिला एन.यू.एल.एम का अतिरिक्त प्रभार

जोन कमिश्नरों के तबादले के अलावा प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक डॉ तृप्ति पाणिग्रही स्वास्थ्य अधिकारी को अपने वर्तमान मूल कार्य के साथ-साथ एन.यू.एल.एम का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है. वहीं उपायुक्त हेमशंकर देशलहरा को एन.यू.एल.एम के कार्य से मुक्त कर दिया गया है। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने इसका आदेश भी जारी किया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DIGITAL; अबूझमाड़ के ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी,पहाड़ियों की ऊंचाइयों पर चढ़ने की जरुरत नहीं

    नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का वह हिस्सा, जिसे कभी ‘अबूझ’ (अनजान) कहा जाता था, अब डिजिटल संकेतों से जुड़कर अपनी नई पहचान लिख रहा है। नारायणपुर जिले के ओरछा…

    NEGLIGENCE;सुशासन तिहार में खुली तखतपुर प्रशासन की पोल, दफ्तर से 35 अधिकारी और कर्मचारी नदारद

    बिलासपुर, बिलासपुर जिले के तहसील तखतपुर में शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की लापरवाही पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम नितिन तिवारी के औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…