0 मोर रायपुर एप से ऑनलाइन सम्पतिकर भुगतान की सुविधा निरन्तर उपलब्ध
रायपुर, रायपुर नगर निगम का राजस्व विभाग द्वारा नगर निगम को सम्पतिकर अदा नहीं कर रहे 100 बड़े बकायादारों के नाम सूची तैयार करने के बाद शीघ्र सार्वजनिक करने की तैयारी किया जा रहा है. नगर निगम के प्रत्येक जोन के 10 बड़े बकायादारों और नगर निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनों के कुल 100 बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने की तैयारी की जा रही है. बकाया अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित बड़े बकायादारों पर कुर्की और सीलबंदी करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी. अंतिम नियत तिथि के पूर्व करों की अदायगी नहीं होने पर नियमानुसार 17 प्रतिशत अधिभार सहित वसूली की कार्यवाही की जाएगी.
नगर निगम रायपुर के समस्त 10 जोन कार्यालय के राजस्व विभाग अंतिम देय तिथि दिनांक 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक शनिवार और रविवार के शासकीय अवकाश दिनों में जनसुविधा हेतु राजस्व वसूली के लिए सामान्य कार्यालयीन दिवसों की तरह खुले रहेंगे. सम्पतिकरदाता नागरिक जोन कार्यालय जाकर अपना देय सम्पतिकर अदा कर सकते हैँ. साथ ही नगर निगम रायपुर के मोर रायपुर एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके ऑनलाइन सम्पतिकर भुगतान की सुविधा निरन्तर उपलब्ध है. जिससे कोई भी सम्पतिकरदाता नागरिक कर सकता है.







