RMC;शहरवासियों की शिकायत पर संजय श्रीवास्तव भी उतरे सडक पर, चौराहों का निरीक्षण कर बोले- विकास कार्य से आम नागरिकों को सुविधा मिले, न कि अतिरिक्त परेशानी

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों के साथ रायपुर शहर के विभिन्न चौराहों का निरीक्षण कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।शहरवासियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने नागरिकों की आपत्तियों को उचित मानते हुए नगर निगम रायपुर एवं यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया।

शहर के कई प्रमुख चौराहों पर वर्तमान में निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने संजय श्रीवास्तव को अवगत कराया कि प्रस्तावित निर्माण के कारण चौराहों का आकार छोटा हो रहा है, जिससे भविष्य में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। नागरिकों का कहना था कि यह निर्माण कार्य व्यवहारिक दृष्टि से उचित नहीं है और इससे अनावश्यक ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होकर आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

संजय श्रीवास्तव ने निर्माण स्थल पर नगर निगम रायपुर एवं यातायात विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। साथ ही आश्वासन दिया कि आगे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य यातायात की सुगमता, तकनीकी मानकों एवं जनसुविधा को ध्यान में रखकर ही किया जाएगा। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ’’चौराहों का आकार कम होने से यातायात संचालन प्रभावित होता है, दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है तथा शहर की सौंदर्यता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।’’ उन्होंने जनहित में त्वरित निर्णय लेने के लिए नगर निगम एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि विकास कार्य ऐसे हों, जिनसे आम नागरिकों को सुविधा मिले, न कि अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़े।

इस अवसर पर पार्षद राजेश गुप्ता, अकबर अली, संजय कश्यप, अनूप खेलकर, सचिन सिंघल, विपिन पटेल, इन्दर जैन, ओम राठोर, गणेश निर्मलकर, रवि शादिजा, मीन सेन, गायत्री चंद्राकर, प्रकाश मोरवानी, भीमवन्त निषाद, रोहित सेन, शब्बीर हुसैन, मोहम्मद शकील, राधेश्याम बाग, चन्द्रप्रकाश प्रजापति, दिलीप धनकर, आकाश बालानी, सुधीर भार्गव, विकास अग्रवाल, कामेश सोनवानी, मोनू सलूजा, मोनू साहू, एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NOTICE; राजस्व कार्यों में लापरवाही पर 8 तहसीलदारों को नोटिस,तीन दिन में मांगा जवाब

    सारंगढ, राजस्व कार्यों, एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसान पंजीयन और समय-सीमा बैठक में सौंपे गए कार्यों के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने के मामले में सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने…

    SCHOOL; 24 स्कूलों का जतन नहीं किया ठेकेदारों ने,निर्माण कार्य निरस्त,7 दिन के भीतर 2.88 करोड़ रूपये की वसूली होगी

    गरियाबंद, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना सत्र 2023-24 अंतर्गत अल्प प्रगति वाले कुल 24 निर्माण कार्याें को निरस्त कर दिया गया है। संबंधित निविदाकारों को निर्देश दिया गया है कि उक्त…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’