ROAD SAFETY; कलेक्ट्रेट अंदर घुसकर ट्रैफिक पुलिस ने किया गाड़ियों का चालान, कलेक्ट्रेट कोषालय के कर्मचारी नाराज-गृह मंत्री से शिकायत होगी-झा

रायपुर, सडक सुरक्षा माह में रायपुर राजधानी के कलेक्टर कार्यालय के भीतर आज संध्या यातायात पुलिस द्वारा कार्यालय के अंदर खड़े गाड़ियों को जबरिया उठाकर और चालान करने से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। 

 कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारी बार-बार आना-जाना करते हैं। कोषालय में राजधानी रायपुर के अनेक शासकीय कार्यालय के कर्मचारी व सेवा निवृत्त बुजुर्ग कर्मचारी कोषालय अपने काम से आते हैं। दिन में पांच सात बार डाक लेकर कलेक्ट्रेट कोषालय व कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालय में आना-जाना लगा रहता है। कर्मचारी लाइन से व्यवस्थित रूप से अपनी गाड़ी रखते हैं, फिर भी उन गाड़ियों को उठाकर ले जाया गया। कई लोग गाड़ी चोरी होने की आशंका में इधर-उधर भटकते रहे। ज्ञातव्य है कि भूपेश बघेल सरकार को भी यातायात पुलिस ने ऐसे ही गाड़ियों के चालान कर मल्टी पार्किंग में ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए गाड़ियों का चालान किया गया वहां बकरा काटा गया। इसी कारण यातायात पुलिस ने भूपेश बघेल सरकार को चुनाव हरा दिया था। इतिहास गवाह है कि चौक चौराहे में 2018 में डॉ रमन सिंह सरकार में हेलमेट चालान के नाम से परेशान जनता ने सत्ता विहीन किया था। क्या अब यातायात पुलिस भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा को हराने के लिए साजिश कर रही है। क्योंकि कांग्रेसी पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण अभी नहीं हो पाया है। कार्यालय के कर्मचारियों को शासकीय सेवकों को कार्यों में आने-जाने के लिए अपने वाहन कलेक्टर कार्यालय के अंदर प्रवेश की अनुमति होनी चाहिए। ऐसा न होने पर कर्मचारी संघ गृह मंत्री को विस्तार से वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए शिकायत करेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; राजधानी से सटे नकटी में ग्रामीणों के विरोध के बीच शुरू हुई प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात…

    0 विधायक कालोनी बनाने खाली कराई जा रही है जमीन  रायपुर,राजधानी रायपुर के नकटी गांव में जमकर बवाल मचा है। आज पुलिस प्रशासन की टीम भारी दल बल के साथ…

    RMC; पुराने नल कनेक्शन को वैध कराने के लगेंगे 20 हजार, नया 10 हजार में मिलेगा, कांग्रेस बोली- 600 रुपये में मिलता था

    रायपुर, नगर निगम रायपुर ने राजधानी में अवैध नल कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें वैध बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. इस पहल के तहत ऐसे उपभोक्ताओं को…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’